Saturday, December 21, 2013

SENIOR OFFICER BALAKRISHNAN QUITS INFOSYS NEWS IN HINDI

0 comments
चेन्नई. देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी के भावी सीईओ माने जा रहे बोर्ड मेंबर वी. बालाकृष्णन ने इस्तीफा दे दिया है। एनआर नारायणमूर्ति जून में कंपनी में लौटे थे। तब से अब तक आठ सीनियर अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं। गुरुवार को ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रह्मण्यम गोपाराजू ने इस्तीफा दिया था। 
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-COM-senior-officer-balakrishnan-quits-infosys-4470979-NOR.html
 
 
विशेषज्ञों का मानना है कि मूर्ति की वापसी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को अच्छी नहीं लगी। जि़न्नोव के एस विश्वनाथन ने कहा, ‘मौजूदा सीईओ एसडी शिबुलाल 2015 में रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद बालाकृष्णन भी सीईओ बनने की दौड़ में थे। लेकिन मूर्ति ने संकेत दे दिए हैं कि अगला सीईओ कौन होगा?’ नारायणमूर्ति के बेटे रोहन की कंपनी में बढ़ती भूमिका को भी सीनियर पोजिशंस के इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है। अगस्त में उन्हें वाइस-प्रेसिडेंट बनाने की भी चर्चा थी। जबकि यह पद पाने में लोगों को 10-10 साल लग जाते हैं। 

Friday, December 20, 2013

MARUTI TO LAUNCH NEW SWIFT, DZIRE IN 2014 NEWS IN HINDI

0 comments


भारतीय सड़कों पर अपनी दमदार पहचान बनाने वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर अब जल्द ही एक नए अवतार में पेश हो सकती है। कंपनी ने यूरोप और जापान में भी इसके मॉडिफाइड वर्जन लॉन्च किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर के मॉडिफाइड मॉडलों को फरवरी 2014 में होने वाले भारतीय ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। कंपनी ने भारत में स्विफ्ट को 2008 में लॉन्च किया था और आज ये कार भारत में 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। अब देखने वाली बात तो ये होगी की कंपनी इस नए अवतार में ऐसा क्या खास करने वाली है जो ग्राहकों को दोबारा आकर्षित कर सके।

आगे की स्लाइड्स में जानें नई फेसलिफ्ट स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर में क्या हो सकता है खास-

Wednesday, December 18, 2013

EARN MAXIMUM INTEREST FROM YOUR PPF NEWS IN HINDI

0 comments
बैंक ग्राहक जहां बुधवार को 27 बैंकों के 10 लाख कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुश्किल में हैं, वहीं रिजर्व बैंक ने आम लोगों को राहत की खबर दी है। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा के बाद बुधवार को ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का एलान किया। यानी, लोन पर ईएमआई जस की तस रहेगी। बताया जा रहा है कि महंगाई के दबाव के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया है।


http://business.bhaskar.com/article/BIZ-earn-maximum-interest-from-your-ppf-4467228-PHO.html


दूसरी तरफ, कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्‍त वर्ष 2013-14 के लिए पीएफ डिपॉजिट्स पर ब्‍याज दरों पर जल्‍द ही फैसला करेगा। उम्‍मीद है कि ये दरें 8.5 फीसदी से अधिक रहेंगी। इस बारे में फैसला पिछले कई दिनों से टल रहा था। इस पर फैसला लेने के लिए ईपीएफओ का प्रस्‍ताव तैयार है और इस पर विचार के लिए ईपीएफओ के केंद्रीय ट्रस्‍टी बोर्ड की बैठक जरूरी थी।

यह बैठक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शीश राम ओला की तबीयत खराब होने के चलते नहीं हो पा रही थी। श्रम मंत्री होने के नाते श्री ओला इस बोर्ड के चेयरमैन थे। ओला का बीते रविवार को निधन हो गया। अब मंत्रालय की जिम्‍मेदारी ऑस्‍कर फर्नांडीस को दी गई है, ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि ट्रस्‍टी बोर्ड की बैठक जल्‍द बुलाई जाएगी और पीएफ की दरों पर फैसला ले लिया जाएगा।

आगे की स्‍लाइड पर‍ क्लिक कीजिए और जानिए कैसे आप पीपीएफ से पा सकते हो ज्‍यादा से ज्‍यादा ब्‍याज

Tuesday, November 26, 2013

MICROMAX ने लॉन्च किया नया फैबलेट: कीमत 8000, गिफ्ट 13000 का.

0 comments
http://www.bhaskar.com/article-ht/GAD-LAT-micromax-canvas-juice-launched-online-4445560-PHO.html

भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक नया बजट फैबलेट -'कैनवास जूस A77' ऑनलाइन लॉन्च किया है। इस फैबलेट की जानकारी पहले ही माइक्रोमैक्स के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दे दी गई थी। होम शॉप 18 पर यह फैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बजट फैबलेट की कीमत 7999 रुपए है। इसके अलावा कंपनी इस फैबलेट के साथ एयरसेल का खास ऑफर और कई सारी फ्री एक्सेसरीज दे रही है।
यह फैबलेट सबसे पहले होम शॉप 18 के जरिए लॉन्च किया गया। इस फैबलेट के साथ 1000 रुपए का फ्री सर्टिफिकेट और 12000 रुपए मूल्‍य का एयरसेल पैकेज ऑफर दिया जा रहा है।  यह बात पक्की है कि भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ जमाने के लिए माइक्रोमैक्स कंपनी बहुत जोर लगा रही है।
Continue Read...

Monday, November 25, 2013

News Related To Power Project Companies.

0 comments
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-news-related-to-power-project-companies-4444899-NOR.html


ओडिशा और तमिलनाडु में प्रस्तावित दो अति वृहत बिजली परियोजनाओं (यूएमपीपी) के लिए टाटा पावर, अदाणी पावर, वेदांता और सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी समेत 12 कंपनियों ने बोली लगाई।
 
सूत्रों के मुताबिक ओडिशा यूएमपीपी के लिए पांच कंपनियों और तमिलनाडु की चेय्यूर यूएमपीपी के लिए सात कंपनियों ने बोली लगाई है। यूएमपीपी विशाल बिजली परियोजनाएं है जो घरेलू या आयातित कोयले का इस्तेमाल करती हैं।
 
यूएमपीपी की क्षमता करीब 4,000 मेगावॉट है और इसके लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। सूत्रों ने बताया कि अन्य बोलीकर्ताओं में जिंदल स्टील ऐंड पावर और एनएचपीसी, बीएचईएल और सिंगरेनी कोयलरीज कंपनी का गठबंधन शामिल है।
 Read More...

Saturday, November 23, 2013

देश का सबसे ताकतवर बैंक RBI जारी करेगा 1000 करोड़ के बांड

0 comments

रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह 1000 करोड़ रुपये के मुद्रास्फीति घट-बढ़ पर आधारित बांड की बिक्री करेगा। यह बिक्री 26 नवंबर को मूल्य आधारित नीलामी के जरिये की जायेगी। रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूचकांक आधारित मूल राशि पर बांड जारी होने की तिथि से 1.44 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज भुगतान किया जायेगा। ब्याज का भुगतान 5 दिसंबर और 5 जून को छमाही आधार पर किया जायेगा।
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-rbi-issue-1000-crore-bonds-4443151-NOR.html
 
रिजर्व बैंक योजना के तहत गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा के तहत अधिसूचित बांड राशि का 20 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को आवंटित करेगा। जून में पहली बार मुद्रास्फीति आधारित बांड जारी करने के बाद यह इस तरह के बांड जारी करने का दूसरा मौका है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांड के लिये बोलियां रिजर्व बैंक की कोर-बैंकिंग सॉल्यूशन पर 26 नवंबर को ऑनलाइन भेजी जा सकती हैं। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे और सफल बोलीदाताओं को 27 नवंबर को भुगतान करना होगा।  Countinue Read...

Friday, November 15, 2013

How to Read Current Business News in India

0 comments

In this age of competition, everyone is searching for ways to go ahead than others whether it is for business and professional goals. You must be looking for the reliable options by which you can gain the monetary profits and in this same line, the stock market is top most option where people want to invest in.

Business News



Information is the king, when you are up to investing in the stock market and if you are well informed about the recent updates of the market situation, you can expertly exercise your decision to reap the monetary benefits. Newspaper media is the source from where you can get the recent news and other updates that can make the major impact on the stock market.

If you are running a stock market agency, you must be looking for current business news in India that involves the info related to the investment market. Moreover, people are gaining interest to invest in the stock market and they are searching for the news. You can also search for the business and financial news segment that help to get the recent news on the business and financial market.
Hindi newspapers have made the big leap forward to put forth the up to date data and information for the financial sector. Not only the financial scenario, you can make yourself updated with other sector news including business, culture, social events, politics, home décor and many others. The paper publications such as Dainik Bhaskar provide the supplements especially on weekends so that readers can easily get time to read it.

Why Hindi News Website?

When you ask for the newspaper agencies, they have opened their website. The Hindi news website provides you the flexibility to read the recent updates. You do not have to take your time to read it, simply go online and read the news that you are actually searching for.

With the help of Hindi news website, you can explore the category of news available such as politics, finance, business, health & wellness and many others that depend upon your specific requirement to read the news.
By reading the recent news and updates in Hindi, you can easily grab what the news is saying. There is the majority of the population that likes to read updates and other news in this language. The Hindi newspapers target the masses and therefore provide the news taken into consideration the readers needs.

Thursday, November 7, 2013

Mobile Company Uninor CEO Yogesh Malik Resigns

0 comments

टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनी यूनिनॉर ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) योगेश मलिक ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि टेलीनॉर समूह के एशिया संचालन के प्रमुख सिग्वे ब्रेक्के कार्यकारी प्रमुख का पद संभालेंगे।
 
UNINOR
 
 
यूनिनॉर कंपनी नार्वे की कंपनी टेलीनॉर की सब्सिडियरी कंपनी है। ब्रेक्के ने एक बयान में कहा कि यूनिनॉर के विकास में पिछले तीन वर्षों में योगेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिछले ही महीने यूनिनॉर ने पिछली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किए थे।
 

Wednesday, November 6, 2013

Bajaj sold 3.48 million bikes in 1 month , a depreciation of 4 per cent over the year.

0 comments

वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अक्टूबर महीने के दौरान कुल 3,48,323 मोटरसाइकिलों की बिक्री की जो पिछले साल के इसी महीने से चार फीसदी कम है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह बात कही।
 
bajaj bike sales
 
 
पिछले साल इसी महीने के दौरान कंपनी ने कुल 3,61,186 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। व्यावसायिक वाहन खंड में कंपनी ने अक्टूबर महीने के दौरान कुल 37,000 वाहन बेचे जो पिछले साल के इसी महीने से 26 फीसदी कम है।
 
पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने कुल 50,316 व्यावसायिक वाहन बेचे थे। अक्टूबर महीने के दौरान कंपनी का निर्यात भी 9 फीसदी बढ़कर 1,38022 वाहन पर आ गया, जो पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,26,091 वाहनों का निर्यात किया था।
 
कंपनी ने अक्टूबर महीने में कुल 3,85,323 वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल के इसी महीने से छह फीसदी कम है। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 4,11,502 वाहनों की बिक्री की थी।
 

Tuesday, October 29, 2013

सहारा की अपील, सुब्रत राय पर दिए आदेश पर विचार करे कोर्ट

0 comments
नई दिल्ली : सहारा समूह ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर दावा किया कि शीर्ष अदालत के कल के उस आदेश में एक त्रुटि है जिसमें समूह की 20 हजार करोड़ रूपये मूल्य की संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज सेबी को सौंपे जाने जाने तक सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गयी है ।







सहारा समूह का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सी ए सुंदरम ने कहा कि शीर्ष अदालत ने कल कहा था कि यदि दस्तावेज तीन सप्ताह के भीतर बाजार नियामक को नहीं सौंपे जाते हैं, तो ही राय को विदेश जाने से रोका जाएगा।

उन्होंने न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन और ए के सिकरी की पीठ के समक्ष कहा कि शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया आदेश कहता है कि सेबी को दस्तावेज सौंपे जाने तक राय को विदेश जाने से रोक दिया गया है । यह पीठ के कल के आदेश से भिन्न है ।

सुंदरम का पक्ष सुनने के बाद न्यायाधीश सिकरी ने कहा कि वह पीठ का हिस्सा रहे न्यायाधीश जे एस खेहड़ से विचार विमर्श करेंगे और समूह की याचिका पर विचार करेंगे । खेहड़ उस पीठ में थे जिसने कल यह आदेश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने यह साफ कर दिया था कि निवेशकों का पैसा बाजार नियामक के पास जमा कराने के अलावा सहारा समूह के समक्ष और कोई चारा नहीं बचा है । इसके साथ ही न्यायालय ने सहारा समूह को सेबी को संपत्तियों की मूल्यांकन रिपोर्ट सौंपने को कहा है जो संपत्ति के मूल्याकन की जांच करेगा। राय के वकील ने पूर्व में कहा था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा और कारोबार प्रभावित होगा।

 Continue Reading

Monday, October 21, 2013

जानिए, दुनिया की 5 सबसे ताकतवर महिलाओं के बारे में

0 comments
फार्च्यून मैग्जीन ने दुनिया  की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं (बिजनेस में) की लिस्ट जारी की है। इसमें टॉप 5 में भारतीय सीईओ चंदा कोचर शामिल हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर ब्राजील की दिग्गज एनर्जी कंपनी पेट्रोब्रास की सीईओ मारिया दास ग्राकास फोस्टर का नाम है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तुर्की की बड़ी कंपनी साबान्की होल्डिंग की गुलेर साबान्की हैं, जबकि तीसरे पायदान पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बैंक वेस्टपैक की सीईओ गेल केली हैं।

 
जन्म- 26 अगस्त 1953 
 
दौलत- करीब 30.7 करोड़ रुपए
 
 
 

 
जन्म- साल 1955
 
दौलत- ज्ञात नहीं है।

 
 
जन्म- 25 अप्रैल 1956
 
दौलत- करीब 195.8 करोड़ रुपए
 

 

 
जन्म- 17 नवंबर, 1961
 
सैलरी- करीब 5.12 करोड़ रुपए
 
 
 
 
जन्म- 1962
 
दौलत- ज्ञात नहीं
 

Tuesday, October 15, 2013

LIC ने बदला ये नियम, आपको मिलेंगे आज से ये सारे फायदे

0 comments
हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसे वह अपने हिसाब से तैयार करे। उसमें वो तमाम सुविधाएं हो जो कि वह चाहता है। लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते कई लोग अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते। लेकिन जनाब यदि आप अपने सपनों का घर बनाने का सोच रहे हैं तो निश्चित ही ये खबर आपकी खुशियों में चार चांद लगा देगी।

यह आपके ख्वाबों को पूरा करने में बेहद मददगार होगी। इस नई योजना का लाभ आज से ही आपको मिलना शुरू हो जाएगा। चलिए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देत हैं। Read more....

Saturday, September 21, 2013

टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस डील पर भड़की एयर एशिया, कहा अंधेरे में रखा गया हमें

0 comments
टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस डील पर भड़की एयर एशिया, कहा अंधेरे में रखा गया हमें
देश के प्रमुख उद्योग समूह टाटा संस की हिस्सेदारी वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया ने टाटा संस के सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर नयी विमानन कंपनी टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड बनाने के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है।
 
एयर एशिया इंडिया में टाटा संस की 30 प्रतिशत और टेलेस्ट्राट्रेडप्लेस के अरुण भाटिया की 21 फीसदी हिस्सेदारी है। भाटिया ने टाटा संस के सिंगापुर एयरलाइंस के साथ हाथ मिलाने को कारोबारी नैतिक मानदंडों के खिलाफ बताते हुए कहा कि है इस मामले में उन्हें अंधेरे में रखा गया है और उनसे किसी तरह का मशविरा नहीं किया गया।
 
भाटिया ने कहा है कि वह इस मामले को एयर एशिया इंडिया की 28 सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में उठाएंगे। टाटा संस ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा 19 सितंबर को की थी।
 
इस उपक्रम में टाटा संस की 51 फीसदी, जबकि सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। दोनों कंपनियों ने इसके लिये 10 करोड डॉलर का शुरुआती निवेश करने की घोषणा की है।

Wednesday, September 18, 2013

इन्फोसिस ने बाजार में उतारा फिनाकल का नया संस्करण

0 comments
इन्फोसिस ने बाजार में उतारा फिनाकल का नया संस्करण
नई पेशकश
बैंकिंग सेक्टर के सामने आ रही आईटी इन्फ्रा की चुनौतियों का जवाब देने की तैयारी
फिनाकल 11ई से वैश्विक स्तर पर बैंकिंग कंपनियों को नया सॉल्यूशन देने का दावा

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी इन्फोसिस ने बुधवार को अपने बैंकिंग सॉल्यूशन फिनाकल का नया संस्करण लांच किया। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी दखल बढ़ाने के उद्देश्य से यह संस्करण लांच किया है।
इन्फोसिस के वरिष्ठ वाइस प्रेसीडेंट और फिनाकल के ग्लोबल हेड एम. हरगोपाल ने कहा,'फिनाकल 11ई के साथ हमने हर आकार के बैंकों को रिस्क को कम करते हुए फेज्ड मैनर में अपने कामकाज को आधुनिक करने का माध्यम प्रदान करने की कोशिश की है।
यह बैंकों की क्षमता और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करेगा। यह हर चैनल में प्रभावी होगा।' उन्होंने कहा कि आज की तारीख में 81 देशों के 168 बैंकों में फिनाकल की सेवा ली जा रही है।
और इसी के साथ बैंकिंग से जुड़ी कुल आबादी का 14 फीसदी फिनाकल की सेवा को अनुभव ले रहा है। जून तिमाही के दौरान इन्फोसिस के 11,267 करोड़ रुपये के कारोबार में बैंकिंग सेवा कारोबार की हिस्सेदारी 27 फीसदी रही थी।
हरगोपाल ने कहा,'नई पेशकश  है। यह वैश्विक स्तर पर बैंकिंग की परिस्थिति के हिसाब से मजबूती से कार्य करने में सक्षम है।
नया सॉल्यूशन वैश्विक स्तर पर, खासकर अमेरिका और यूरोप के विकसित बाजारों में फिनाकल के विकास का प्रमुख आधार बनेगा।' घरेलू बाजार में 50 फीसदी से अधिक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक तथा आठ विदेशी बैंक फिनाकल की सेवा ले रहे हैं। फिनाकल के जरिए बैंकिंग से जुड़ी देश की 40 फीसदी आबादी को सेवा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा,'वृहद अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता, नियामकीय खलबली और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के कारण बैंकिंग के तरीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है। हालांकि यह बड़े बदलाव बैंकों के बहुत मुश्किल भरे और खर्चीले भी साबित होते हैं। फिनाकल 11ई बैंकों को इस आधुनिकीकरण में सहायता प्रदान करेगा।
' उन्होंने कहा कि शोधों से यह पता चलता है कि अकेले बैंकिंग तकनीक की दुरुहता को कम करके लाभ में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हासिल की जा सकती है। आईटी की दुरुहता और कुशलता की कमी बैंकों के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की सबसे बड़ी बाधा हैं। नया संस्करण इसी चुनौती का जवाब है।

Tuesday, September 17, 2013

आम आदमी से जुड़ी खबर: 1 महीने तक सस्ता नहीं होगा प्याज, सोने पर सरकार की टेढ़ी नजर

0 comments
आम आदमी से जुड़ी खबर: 1 महीने तक सस्ता नहीं होगा प्याज, सोने पर सरकार की टेढ़ी नजर
एक तरफ जहां प्याज की कीमतें आम आदमी के आंसू निकालने में लगी हैं वहीं, सरकार और आरबीआई सोने की बिक्री पर शिकंजा लगाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने में लगी है। 
 
मंगलवार को दिल्ली में प्याज 80 रुपए प्रति किलो के स्तर को भी पार कर गया जबकि पिछले साल की शुरुआत में प्याज 20 रुपए किलो में मिल जाता था। सोने की बात करें तो, सरकार द्वारा गोल्ड ज्वैलरी पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया। इसका मकसद सोने के प्रति आम आदमी के बढ़ते लगाव को खत्म करना है। 
 
प्याज और सोने से जुड़ी इन दो खबरों की जुगलबंदी से आम आदमी की जेब कटनी तय मानी जा रही है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में जहां प्याज की कीमतें 100 रुपए किलो तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं, सोने पर पाबंदी भी बढ़ेगी। इन सबका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है।

Monday, September 16, 2013

पैसा न लौटाने पर कंपनी की सम्पत्तियां होंगी जब्त

0 comments
पैसा न लौटाने पर कंपनी की सम्पत्तियां होंगी जब्त
सख्ती - धोखाधड़ी करने पर 6 वर्ष की कैद व एक लाख का जुर्माना

फंसा धन
गोल्डन फॉरेस्ट में 12 वर्ष से फंसा है सैकड़ों निवेशकों का 1400 करोड़ रुपये
चिट फंड कंपनियों पर शिकंजे के लिए पंजाब-हरियाणा ने सख्त कानून किये लागू
एनबीएफसी को अपने बारे में प्राधिकृत अधिकारियों को जानकारी भी देनी होगी

पंजाब व हरियाणा में 288 एनबीएफसी कार्यरत

पश्चिम बंगाल में शारदा इनवेस्टमेंट कंपनी की धोखाधड़ी के मामले से सबक लेते हुए पंजाब व हरियाणा ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाली चिट फंड कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने कानून में किये संशोधन पारित कर दिये हैं।
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) पर शिकंजा कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह पर वहीं हरियाणा ने हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में  जमाकर्ताओं के अधिकारों  की रक्षा (वित्तीय प्रतिष्ठान), बिल 2013 को स्वीकृति दी है।
वहीं पंजाब ने भी प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपोजिटर्स बिल 2012 लागू कर दिया है। 12 साल पहले यहां के निवेशक गोल्डन फॉरेस्ट चिट फंड कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए थे। हजारों निवेशकों का गोल्डन फॉरेस्ट में तकरीबन 1400 करोड़ रुपया पिछले 12 वर्ष से अटका है।
पंजाब व हरियाणा में आरबीआई से पंजीकृत 288 एनबीएफसी कार्यरत हैं। पंजाब ने एनबीएफसी के निवेशकों के हित में प्रावधान किया है कि निवेशकों को उनकी जमा राशि न लौटाने पर या किसी तरह की अन्य धोखाधड़ी करने पर 6 वर्ष की कैद और एक लाख रुपये तक का जुर्माना होगा। ऐसे मामले में एनबीएफसी के प्रबंधकों व मालिकों की प्रॉपर्टी भी कुर्क की जा सकती है।
इस बिल में यह प्रावधान भी किया गया है कि राज्य में संचालित तमाम एनबीएफसी को अपने बारे में प्राधिकृत अधिकारियों को जानकारी भी देनी होगी। जानकारी न देने वाली डिफाल्टर कंपनियों के प्रमोटर्स को 3 महीने की कैद व एक हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान बिल में किया गया है। एनबीएफसी के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें भी गठित की जाएंगी।
पंजाब में तकरीबन 200 एनबीएफसी कार्यरत हैं जिनमें से 80 एनबीएफसी निवेशकों से डिपॉजिट लेती हैं। इधर हरियाणा में 88 एनबीएफसी  पंजीकृत है।
बिल से यह सुनिश्चित होगा कि एनबीएफसी सुदृढ़ तर्ज पर कार्य करे। एनबीएफसी द्वारा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की जाएगी तथा उन पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के नियम लागू होंगे। राज्य सरकार के पास इन कम्पनियों को गिरफ्तार करने की शक्तियां होंगी और इनकी सम् पत्तियां जब्त की जाएंगी।
जनता के साथ धोखाधड़ी करते है तो जमाकर्ताओं को कम्पनी बोर्ड कानून के तहत वसूली का अधिकार होगा। कंपनी के प्रोमोटर,भागीदार, निदेशक, प्रबंधक या अन्य व्यक्ति या कर्मचारी जो ऐसे प्रतिष्ठिानों के कारोबार संचालन या प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है को दो लाख रुपये के साथ सात साल तक की सजा हो सकती है और संस्थानों पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Friday, September 13, 2013

सख्ती बरकरार रही तो लाखों यूरोपियन हो जाएंगे गरीब

0 comments
सख्ती बरकरार रही तो लाखों यूरोपियन हो जाएंगे गरीब
आर्थिक संकट से पार पाने के लिए कई तरह के सामाजिक खर्चों में कटौती की तैयारी कर रही हैं यूरोपीय सरकारें

तीखी आलोचना - सामाजिक, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मदों में कटौती के सरकारी प्रस्ताव को लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ऑक्सफेम ने तीखी आलोचना करते हुए ऐसी नीतियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहूदा करार दिया है। एजेंसी का कहना है कि ऐसी नीतियों से 2025 तक 2.5 करोड़ और यूरोपियन गरीबी का शिकार हो सकते हैं।

जहां एक ओर यूरोपीय देशों की सरकारें मौद्रिक सख्ती की नीतियां अपनाने पर जोर दे रही हैं वहीं दूसरी ओर वैश्विक एजेंसी ऑक्सफेम ने कहा है कि अगर सरकारें इन जटिल नीतियों को आगे जारी रखेंगी तो 2025 तक 2.5 करोड़ यूरोपीय लोग गरीबी के चंगुल में फंस सकते हैं। एजेंसी ने ऐसी नीतियों को नैतिक और आर्थिक लिहाज से बेहूदा करार दिया है।
ऑक्सफेम ईयू की प्रमुख नतालिया अलोंसो ने कहा,'आर्थिक संकट से जूझ रहे यूरोप में दशकों के सामाजिक अधिकार छिनने का भय छाया है। सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मदों में खर्च में अत्यधिक कटौती तथा कर्मचारियों के कम अधिकार और अप्रासंगिक कर लाखों यूरोपियन को गरीबी के ऐसे कुचक्र में धकेल रहा है
जिससे बाहर आने में पीढिय़ां गुजर जाएंगी। यह नैतिक और आर्थिक रूप से बेहूदा कदम है।' उन्होंने कहा,'इन सख्त नीतियों से सिर्फ 10 फीसदी बेहद अमीर यूरोपियन को लाभ हो रहा है जिनकी संपत्ति बढ़ रही है।
ग्रीस, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, स्पेन और यूके जैसे देश जो कि बेहद तेजी से इन कठोर कदमों को उठा रहे हैं वे जल्द ही दुनिया में सामाजिक तौर पर सबसे असंतुलित देशों में शुमार हो जाएंगे। इनके नेताओं को इस पहलू पर भी समय रहते विचार करना चाहिए। उदाहरणस्वरूप यूके और स्पेन में अमीर और गरीब का अंतर उतना ही हो जाएगा जितना कि दक्षिण सूडान या पराग्वे में है।'
एजेंसी का कहना है कि अगर इन कठोर नीतियों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो 2025 तक 1.5 से 2.5 करोड़ यूरोपियन गरीबी के गर्त में चले जाएंगे।
ऑक्सफेम ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गरीबी के गर्त में समाये यूरोपियनों का आंकड़ा 14.6 करोड़ तक पहुंच जाएगा, जो कि कुल आबादी का चौथाई है। ऑक्सफेम ने कहा कि सामाजिक खर्च में कटौती के मामले में 1980 और 90 के दशक में लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में की गई इस प्रकार की कटौती से सीख लेनी चाहिए।
इन क्षेत्रों के कुछ देशों को रास्ते पर लौटने में दो दशक का वक्त लग गया।
एजेंसी का कहना है कि कठोरता के कदमों के और भी कई विकल्प हैं। यूरोपीय सरकारों को एक नए आर्थिक और सामाजिक मॉडल लाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें कि जनता में निवेश हो, लोकतंत्र मजबूत हो और कर का प्रासंगिक ढांचा बने।

Thursday, September 12, 2013

पेट्रोल की कीमत 1.50 रुपए तक हो सकती है कम

0 comments
पेट्रोल की कीमत 1.50  रुपए तक हो सकती है कम
नई दिल्ली। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से जल्द आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते अगले सप्ताह तक पेट्रोल की कीमत को 1.50  रुपए तक कम किया जा सकता है। हालांकि एलपीजी की कीमतों में बढ़ोती की जा सकती है। 

(फोटो, जोक्स और ब्रेकिंग न्यूज के लिए आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Saturday, August 24, 2013

STAY UPDATED TO PLAY SMART AT WORK

0 comments


Keeping up with business news is important to your career, whether you're working or looking for work. The types of business news you should be keeping up with includes labor market news, industry news, news about your profession or occupation, as well as generalinformation about career management. If you do not know about your work and important news that can be beneficial for your work, there are chances of your business collapsing in no time. Being well read about the current affairs is very necessary. Not only it keeps you updated but also helps in taking right decisions for your work.

It's important to keep up with business news about the industry in which you're working or are considering working. It's good business practice to be well informed about your client’s industries as well. It will help you stay ahead of the competition. One always needs to play smart when it comes to work.  A person does not easilyget a chance to flourish in his career.  A single opportunity can change a person’s life completely and to achieve this opportunity one needs to stay upgraded with his news and other professional information.


News related to business can be both constructive and destructive. One always needs to know what news can be helpful for his profession. Picking up the right piece of information and using it at the right place is very important. If a person is planning for a job change he definitely needs to stay updated about job opportunities. If a person is starting a new business or planning to invest in stock market he needs to know all the financial and market information. One cannot succeed at work if he doesn’t get involved in the current affairs which can be highly beneficial for him.

In today’s time, reading news and staying updated has become more fun. Digital media has shown immense improvement lately. One can easily log into any of his personal accounts and acquire all the information he needs. Facebook, twitter, LinkedIn and many other social networking sites provide easy access to  business news so that one gets a clear idea about what is going on around him and how can he use that information for his career growth. Everyone can read news and pretend to be well revised but only a person who uses his news for his benefit clears all the hurdles in the professional front and stands out in the crowd.

Read More At :- http://business.bhaskar.com/