रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह 1000 करोड़ रुपये के
मुद्रास्फीति घट-बढ़ पर आधारित बांड की बिक्री करेगा। यह बिक्री 26 नवंबर
को मूल्य आधारित नीलामी के जरिये की जायेगी। रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में
कहा गया है कि सूचकांक आधारित मूल राशि पर बांड जारी होने की तिथि से 1.44
प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज भुगतान किया जायेगा। ब्याज का भुगतान 5
दिसंबर और 5 जून को छमाही आधार पर किया जायेगा।
रिजर्व बैंक योजना के तहत गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा के तहत
अधिसूचित बांड राशि का 20 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को आवंटित
करेगा। जून में पहली बार मुद्रास्फीति आधारित बांड जारी करने के बाद यह इस
तरह के बांड जारी करने का दूसरा मौका है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांड के लिये बोलियां रिजर्व बैंक की
कोर-बैंकिंग सॉल्यूशन पर 26 नवंबर को ऑनलाइन भेजी जा सकती हैं। उसी दिन
परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे और सफल बोलीदाताओं को 27 नवंबर को भुगतान
करना होगा। Countinue Read...

0 comments:
Post a Comment