टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनी यूनिनॉर ने गुरुवार को
घोषणा की है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) योगेश मलिक ने निजी
कारणों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया भी
शुरू कर दी है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि टेलीनॉर समूह के एशिया
संचालन के प्रमुख सिग्वे ब्रेक्के कार्यकारी प्रमुख का पद संभालेंगे।
यूनिनॉर कंपनी नार्वे की कंपनी टेलीनॉर की सब्सिडियरी कंपनी है।
ब्रेक्के ने एक बयान में कहा कि यूनिनॉर के विकास में पिछले तीन वर्षों में
योगेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिछले ही महीने यूनिनॉर ने पिछली तिमाही
के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किए थे।

0 comments:
Post a Comment