Saturday, September 21, 2013

टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस डील पर भड़की एयर एशिया, कहा अंधेरे में रखा गया हमें

टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस डील पर भड़की एयर एशिया, कहा अंधेरे में रखा गया हमें
देश के प्रमुख उद्योग समूह टाटा संस की हिस्सेदारी वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया ने टाटा संस के सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर नयी विमानन कंपनी टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड बनाने के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है।
 
एयर एशिया इंडिया में टाटा संस की 30 प्रतिशत और टेलेस्ट्राट्रेडप्लेस के अरुण भाटिया की 21 फीसदी हिस्सेदारी है। भाटिया ने टाटा संस के सिंगापुर एयरलाइंस के साथ हाथ मिलाने को कारोबारी नैतिक मानदंडों के खिलाफ बताते हुए कहा कि है इस मामले में उन्हें अंधेरे में रखा गया है और उनसे किसी तरह का मशविरा नहीं किया गया।
 
भाटिया ने कहा है कि वह इस मामले को एयर एशिया इंडिया की 28 सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में उठाएंगे। टाटा संस ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा 19 सितंबर को की थी।
 
इस उपक्रम में टाटा संस की 51 फीसदी, जबकि सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। दोनों कंपनियों ने इसके लिये 10 करोड डॉलर का शुरुआती निवेश करने की घोषणा की है।

0 comments:

Post a Comment