Tuesday, September 17, 2013

आम आदमी से जुड़ी खबर: 1 महीने तक सस्ता नहीं होगा प्याज, सोने पर सरकार की टेढ़ी नजर

आम आदमी से जुड़ी खबर: 1 महीने तक सस्ता नहीं होगा प्याज, सोने पर सरकार की टेढ़ी नजर
एक तरफ जहां प्याज की कीमतें आम आदमी के आंसू निकालने में लगी हैं वहीं, सरकार और आरबीआई सोने की बिक्री पर शिकंजा लगाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने में लगी है। 
 
मंगलवार को दिल्ली में प्याज 80 रुपए प्रति किलो के स्तर को भी पार कर गया जबकि पिछले साल की शुरुआत में प्याज 20 रुपए किलो में मिल जाता था। सोने की बात करें तो, सरकार द्वारा गोल्ड ज्वैलरी पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया। इसका मकसद सोने के प्रति आम आदमी के बढ़ते लगाव को खत्म करना है। 
 
प्याज और सोने से जुड़ी इन दो खबरों की जुगलबंदी से आम आदमी की जेब कटनी तय मानी जा रही है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में जहां प्याज की कीमतें 100 रुपए किलो तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं, सोने पर पाबंदी भी बढ़ेगी। इन सबका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है।

0 comments:

Post a Comment