चेन्नई. देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस
को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी के भावी सीईओ माने जा रहे बोर्ड मेंबर
वी. बालाकृष्णन ने इस्तीफा दे दिया है। एनआर नारायणमूर्ति जून में कंपनी
में लौटे थे। तब से अब तक आठ सीनियर अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं। गुरुवार
को ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रह्मण्यम गोपाराजू ने इस्तीफा दिया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि मूर्ति की वापसी कंपनी के वरिष्ठ
अधिकारियों को अच्छी नहीं लगी। जि़न्नोव के एस विश्वनाथन ने कहा, ‘मौजूदा
सीईओ एसडी शिबुलाल 2015 में रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद बालाकृष्णन भी
सीईओ बनने की दौड़ में थे। लेकिन मूर्ति ने संकेत दे दिए हैं कि अगला सीईओ
कौन होगा?’ नारायणमूर्ति के बेटे रोहन की कंपनी में बढ़ती भूमिका को भी
सीनियर पोजिशंस के इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है। अगस्त में उन्हें
वाइस-प्रेसिडेंट बनाने की भी चर्चा थी। जबकि यह पद पाने में लोगों को 10-10
साल लग जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment