Friday, January 10, 2014

INFOSYS Q3 NET PROFIT RISES TO RS. 2,875 CRORE NEWS IN HINDI


नई दिल्ली। वर्तमान कारोबारी वर्ष की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का नतीजा काफी बेहतर आया है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही के दौरान इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ 21.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,875 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,369 करोड़ रुपए था।
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-infosys-q3-net-profit-rises-to-rs-4489644-NOR.html
 
 
अक्टूबर-दिसंबर 2013 को समाप्त समाप्त तिमाही के दौरान इंफोसिस की कुल आय 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 13,026 करोड़ रुपए पर पहुंच गयी, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10,424 करोड़ रुपए थी। इंफोसिस ने मार्च 2014 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के दौरान एकीकृत शुद्ध आय डॉलर मूल्य में 11.5 से 12 प्रतिशत और रुपए मूल्य में 24.4 से 24.9 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद जताई है।
 
 

0 comments:

Post a Comment