आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही
का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच बैंक का मुनाफा 12.5
फीसदी बढ़कर 2532 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही
में 2250 करोड़ रुपए था।
आय की बात करें तो, वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बैंक की
ब्याज आय 4255 करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले साल की समान अवधि से 21.6
फीसदी ज्यादा है। बैंक को 2013 की दिसंबर तिमाही में 3499 करोड़ रुपए ब्याज
से आय हुई थी।

0 comments:
Post a Comment