Monday, September 15, 2014

GOOGLE ने पेश किए तीन सस्‍ते एंड्राॅइड वन स्‍मार्टफोन्‍स, कीमत 6399-7000 के बीच

0 comments
 गूगल ने सोमवार को यहां हुए एक इवेंट में सस्ते स्मार्टफोन्‍स की सीरीज एंड्रॉइड वन से पर्दा उठाया। इन फोन्‍स के लिए गूगल ने माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस के साथ करार किया है। माइक्रोमैक्स ने कैनवास A1, कार्बन ने स्पार्कल V और स्पाइस ने mi 498 नाम से इन फोन्‍स को उतारा है।
GOOGLE ने पेश किए तीन सस्‍ते एंड्राॅइड वन स्‍मार्टफोन्‍स, कीमत 6399-7000 के बीचइन फोन्‍स की बिक्री फिलहाल ऑनलाइन ही होगी। अक्‍टूबर से यह रिटेल बाजार में भी उपलब्‍ध होगा। इन स्मार्टफोन्‍स को अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इनकी बिक्री सोमवार 3.30 बजे से शुरू होगी।कार्बन स्पार्कल V स्नैपडील के जरिए खरीदा जा सकेगा।   
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इन स्‍मार्टफोन्‍स के फीचर्स-

Wednesday, September 3, 2014

शुरू हुई MARUTI CIAZ की बुकिंग: 26.21 kmpl माइलेज का दावा

0 comments
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजुकी की नई कार सियाज की बुकिंग मंगलवार को शुरू हो गई। देश के 1,050 शहरों में मारूति के 1,370 सेल्स आउटलेट्स पर 21,000 रुपए की रकम जमा कर बुकिंग की जा सकती है। सियाज को मारूति अगले महीने तक बाजार में उतार सकती है।

शुरू हुई MARUTI CIAZ की बुकिंग: 26.21 kmpl माइलेज का दावामारूति ने सियाज की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑटोमोबाइल कारोबार के जानकारों का अनुमान है कि कार का दाम 9-12 लाख रुपए के बीच हो सकता है। इस सेगमेंट में कार का मुकाबला होंडा सिटी और ह्युंदै वरना से होगा।   आगे तस्वीरों में देखिए, MARUTI CIAZ:

Saturday, August 23, 2014

पूरी हुई भारतीय बाजार में 'सबसे सस्‍ता' स्‍मार्टफोन लाने की तैयारी, लॉन्‍च 25 को

0 comments
25 अगस्‍त को इंटेक्‍स का 2000 रुपए से भी कम कीमत का स्‍मार्टफोन बाजार में आने वाला है। इंटेक्स के आने वाले फोन का नाम होगा Cloud FX। कंपनी ने 'इंडियाज लोएस्ट प्राइस स्मार्टफोन लॉन्चिंग' टैगलाइन के साथ इवेंट के इन्विटेशन भेजे हैं। कंपनी ने जून में ये घोषणा की थी कि फायरफॉक्स ओएस के साथ 2000 रुपए से कम कीमत में एक फोन लॉन्च करेगी।  READ MOREपूरी हुई भारतीय बाजार में 'सबसे सस्‍ता' स्‍मार्टफोन लाने की तैयारी, लॉन्‍च 25 को

Thursday, August 21, 2014

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव

0 comments
डॉलर के मुकाबले रुपया आने वाले दिनों में एक दायरे में कारोबार करता दिख सकता है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि मेरिका में सुधरते हालातों से दुनियाभर की मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूती दिखा रहा है लेकिन शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीददारी के चलते भारतीय रुपए में मजबूती देखने को मिल रही है
डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव 

डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 6 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 60.61 के स्तर पर बंद हुआ। रुपए की शुरुआत 17 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 60.84 के स्तर पर हुई लेकिन एफआईआई की ओर से शेयर बाजार में खरीददारी के बल पर रुपए में मजबूती लौटी। साथ ही विदेशी बैंकों खासकर अमेरिका स्थित बैंकों ने 60.85 के स्तर पर डॉलर की बिकवाली की है।  READ MORE 

Wednesday, July 23, 2014

HONDA ने पेश किया 7 सीटर कार MOBILIO, 24.2Km/l माइलेज का दावा

0 comments
जापान की अग्रणी कार निर्माता होंडा ने भारत में अपनी मल्‍टी परपज वीइकल (एमपीवी) 7 सीटर कार मोबिल‍ियो लॉन्‍च कर दिया है। इस कार की कीमत 6.49 - 10.86 लाख रुपए के बीच (एक्‍स शो रूम कीमत ) रखी गई है। कार को इससे पहले कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्‍स्‍पो में दुनिया के सामने रखा था।
HONDA ने पेश किया 7 सीटर कार MOBILIO, 24.2Km/l माइलेज का दावा
होंडा मोबिलियो की कीमतें (एक्‍स शोरूम कीमत, दिल्‍ली)
Honda Mobilio ई पेट्रोल - Rs. 6.49 लाख
Honda Mobilio E डीजल - Rs. 7.89 लाख 
Honda Mobilio S पेट्रोल - Rs. 7.50 लाख 
Honda Mobilio S डीजल - Rs. 8/60 लाख
Honda Mobilio V पेट्रोल - Rs. 8.77 लाख
Honda Mobilio V डीजल - Rs. 9.76 लाख 
Honda Mobilio RS (सिर्फ डीजल) - Rs. 10.86 लाख 
 

Wednesday, July 16, 2014

अमेरिका में बढ़ सकती है ब्याज दरें, सोने और रुपए में तगड़ी गिरावट, शेयर बाजार भी मायूस

0 comments
मंगलवार को फेड प्रमुख जेनेट येलेन ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत क्या दिए महीनेभर से कॉमैक्स पर 1300 डॉलर के ऊपर कारोबार करता सोना एक झटके में नीचे आ गया। 
अमेरिका में बढ़ सकती है ब्याज दरें, सोने और रुपए में तगड़ी गिरावट, शेयर बाजार भी मायूस 
रुपया - आ सकती है बड़ी गिरावट
 
डॉलर की तेजी का असर आज रुपए पर देखने को मिला। आज सुबह रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। केडिया कमोडिटी के विजय केडिया का मानना है कि रुपए में जल्द ही 60.80 तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं। 

Thursday, July 10, 2014

जानिए इस बजट के बाद क्या हुआ सस्ता और क्या रहेगा महंगा

0 comments

नरेंद्र मोदी की सरकार का पहला बजट कुछ लोगों के लिए अच्‍छा है तो कुछ के लिए बुरा। यह बजट कुछ सेक्‍टरों में मांग में इजाफा करेगा तो कुछ में मांग घटाएगा। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कुछ चीजों पर एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ाकर उनकी मांग को कम करने की कोशिश की है तो कुछ चीजों पर ड्यूटी घटाकर उनकी मांग को बढ़ाने का रास्‍ता साफ किया है। 
                               जानिए इस बजट के बाद क्या हुआ सस्ता और क्या रहेगा महंगा                  
आइए हम जानते हैं कि कौन सी चीजें इस बजट में महंगी हुई हैं, जिनसे उनकी खपत घटेगी और कौन सी चीजें सस्‍ती हुई हैं, जिनसे उनकी मांग बढ़ेगी।  

बीमा और रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश पर जोर, जानिए क्या होगा इसका असर

0 comments

बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी हुआ।
बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ने से विदेशी कंपनियां का रुझान देश में बढ़ सकेगा। इससे पहले 26 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकती थी कंपनियां। बीमा क्षेत्र में कंपटीशन बढ़ेगा जिससे ग्राहकों के लिए बेहतर प्रोडेक्ट बाजार में आ सकेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां जैसे रिलायंस कैपिटल, आदित्य बिरला नुवो, मैक्स इंडिया को फायदा होगा। देश में विदेशी निवेश बढ़ेगा जिससे  शेयर बाजार को मजबूती मिलेगी।
बीमा और रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश पर जोर, जानिए क्या होगा इसका असर
डिफेंस में 49 प्रतिशत तक एफडीआई लाया जाएगा।    
रक्षा क्षेत्र के लिए विदेशी निवेश खोला जाना बढ़ा फैसला है। इससे देश में ज्यादा विदेशी मुद्रा आ सकेगी। देश की रक्षा क्षेत्र के लिए आयात पर निर्भरता कम होगी। देश में रोजगार की संभावना बढ़ेगी। रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के लिए अच्छी खबर। विदेशी मुद्रा आने से शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर। डिफेस से जुड़ी कंपनियां जैसे बीईएमएल, एलएंडटी, एमएंडएम, बीईएल आदि को फायदा।

Tuesday, April 22, 2014

Telecom Companies Has To Give Highway Charge

0 comments
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-telecom-companies-has-to-give-highway-charge-4589336-NOR.html

लीफोन सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों पर सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का एक और बोझ पडऩे वाला है। यह बोझ केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से पड़ेगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे कोई टावर लगाने, वहां केबल बिछाने या फिर खंभा आदि लगाने के लिए लाइसेंस फीस और रिइंस्टेटमेंट चार्ज देना होगा। जाहिर है कि जब टेलिकॉम कंपनियों पर बोझ पड़ेगा तो इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भी भुगतना होगा।
अभी तक टेलिकॉम कंपनियां इसके लिए एक भी पैसा नहीं देती रही हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इसी महीने सभी राज्यों के पीडब्ल्यूडी सचिव, राजमार्ग मंत्रालय के राज्यों में तैनात चीफ इंजीनियरों, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष को जारी एक पत्र में इस बारे में जानकारी दी गई है।

Monday, April 21, 2014

Tata Consultancy Services And Mitsubishi Corp Merged Together

0 comments
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-tata-consultancy-services-and-mitsubishi-corp-merged-together-4588507-NOR.html


भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस जापान के बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रही है। टीसीएस की जापानी सब्सिडियरी टीसीएस जापान ने वहां की एक सॉफ्टवेयर कंपनी मित्सुबिशी कॉरपोरेशन के साथ विलय कर लिया है। इस विलय के बाद जो नई कंपनी बनी है उसमें 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी टीसीएस की होगी और बचे हुए 49 प्रतिशत पर मित्सुबिशी का मालिकाना हक होगा।
विलय के बाद बनी इस नई कंपनी का जापानी बाजार में कारोबार करीब 60 करोड़ डॉलर का होगा। इस विलय के बाद जापान में टीसीएस की कमाई में लगभग 6 गुना बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह नई कंपनी जुलाई 2014 से कारोबार शुरू करेगी। इस विलय की जानकारी टीसीएस के सीईओ एंड एमडी एन चंद्रशेखरन ने दी, जिसमें उन्होंने कहा कि नई कंपनी में टीसीएस की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत की होगी।


for more news at www.bhaskar.com

Thursday, April 3, 2014

Taking Off From The Curb Gold Imports, But Slowly.

0 comments
तैयारी : वित्त मंत्री के बाद अब रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने दिए संकेत






 

सोने के आयात से अंकुश हटेगा, मगर धीरे-धीरे

नरमी पर रजामंदी
रघुराम राजन ने कहा कि वह इस अंकुश को धीरे-धीरे और स्थायी तरीके से खत्म करने के पक्ष में हैं
इसी हफ्ते वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने संकेत दिया था कि सरकार अंकुश में और नरमी ला सकती है
सीएडी के बढऩे पर सरकार ने गोल्ड आयात पर कस्टम ड्यूटी को 2 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया था

हाल में ही खत्म हुए वित्त वर्ष में चालू खाते के घाटे (सीएडी) को नियंत्रण में रखने की सफलता के बाद अब रिजर्व बैंक ने गोल्ड इम्पोर्ट पर लगे अंकुश को धीरे-धीरे खत्म करने का संकेत दिया है। रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा है कि वह इस अंकुश को धीरे-धीरे और स्थायी तरीके से खत्म करने के पक्ष में हैं।

Tuesday, April 1, 2014

RBI On Minimum Amount In Bank Account

0 comments

मुंबई : उपभोक्ता सुरक्षा पहल के तहत रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों से कहा कि वे उन उपभोक्ताओं पर जुर्माना न लगाएं जो बुनियादी बचत बैंक खातों में न्यूनतम राशि नहीं रख पाते।
 
बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न होने पर भी नहीं लगे जुर्माना: RBI

 
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने 2014-15 के लिए आज पहली द्वैमासिक मौद्रिक नीति जारी करते हुए कहा, ‘‘बैंकों को ग्राहकों की दिक्कतों या उनके द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने का बेजा फायदा नहीं उठाना चाहिए।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य बचत खाते में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर जुर्माना लगाने के बदले बैंकों को ऐसे खातों पर सिर्फ वहीं सेवाएं प्रदान करनी चाहिए जो बुनियादी बचत बैंक खातों पर उपलब्ध हैं और जब खाते में न्यूनतम अनिवार्यता के मुताबिक राशि जमा हो जाती है तो सेवाएं पूर्ववत कर देनी चाहिए।’’

Monday, March 31, 2014

Bank Increase Service Charge From 1 April.

0 comments
बैंक कल यानी 1 अप्रैल 2014 से सर्विस चार्ज बढ़ा रहे हैं। अब बैंक में डुप्लिकेट पिन लेना हो या फिर डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो, इसके लिए आपको अधिक पैसे चुकाने होंगे। बैंकों द्वारा प्रदान की जाने SMS अलर्ट सेवा पर भी आपको अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।

कल से बढ़ने जा रहा है बैंकों का सर्विस चार्ज, जानें किस सेवा में होगी कितनी बढ़ोत्तरी

एक्सिस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक और सिटी यूनियन बैंक अपनी सेवाओं के बदले में 1 अप्रैल से अधिक पैसे वसूलेंगे । हाल ही में यूनियन बैंक और एसबीआई ने भी अपने सर्विस चार्ज बढ़ाए हैं। अभी ATM ट्रांजेक्शन फीस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। आरबीआई की कमेटी ने बैंकों से ट्रांजेक्शन फीस बढ़ाने को लेकर 15 दिन के अंदर प्रस्ताव मांगा है।

Wednesday, March 26, 2014

Sahara Chief Subrata Roy Gets Conditional Bail From Supreme Court.

0 comments
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने सुब्रत रॉय को  5,000 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करने का भी निर्देश दिया है। 

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-sahara-chief-subrata-roy-gets-conditional-bail-from-supreme-court-4561088-NOR.html


सहारा श्री को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा, 'जमानत स्वीकार की जाती है, क्योंकि (हम) रॉय को अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रख सकते।'  सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को निवेशकों के पैसे लौटाने वाले नए प्रस्ताव को गुरुवार तक पेश करने के लिए भी कहा। साथ ही कहा है कि कोर्ट बाद में उनके प्रस्ताव पर सुनवाई करेगा। 


क्या दिया था सहारा ने प्रस्ताव

Tuesday, March 25, 2014

Finance Minister Chidambaram On Economic Growth In UPA Government.

0 comments

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज मीडिया के इस विश्लेषण को खरिज किया कि आगामी आम चुनाव के बाद स्थिर सरकार बनने की उम्मीद से निवेश आ रहा है और पूंजी बाजार एवं रूपए के मूल्य में मजबूती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा इस उम्मीद के कारण नहीं बल्कि संप्रग की स्थिर सरकार और पिछले 18 महीने में उठाए गए विभिन्न कदमों की वजह से हो रहा जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता और मजबूती मिली।

Chidambaram


उन्होंने कहा, 'मुझे कुछ अखबारों में आई खबरों को पढ़कर हैरत होती है जिसमें कहा जा रहा है कि स्थिर सरकार की उम्मीद के कारण निवेश आ रहा है और पंूजी बाजार और रुपये को समर्थन मिल रहा है। ऐसा उक्त उम्मीद के कारण नहीं बल्कि संप्रग द्वारा मुहैया कराई गई स्थिर सरकार और पिछले 18 महीने में की गई विभिन्न पहलों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता और मजबूती मिली।' चिदंबरम यहां लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र कार्ती के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

Monday, March 24, 2014

Reliance Power Plant Start In Madhya Pradesh.

0 comments

नई दिल्ली : रिलायंस पावर की मध्य प्रदेश में सासन अति वृहद बिजली योजना की तीसरी इकाई चालू हो गई है। इसकी क्षमता 660 मेगावाट है। 
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-reliance-power-plant-start-in-madhya-pradesh-4558832-NOR.html
 
 
रिलायंस पावर ने एक बयान में कहा कि 3,960 मेगावाट की सासन यूएमपीपी की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई चालू कर दी गई है। इस तरह परियोजना में अब 1,980 मेगावाट क्षमता का परिचालन होने लगा है।
 
अगली स्लाइड्स पर देखें

Saturday, March 22, 2014

Missing Malaysian MH370, Australia Widens Search Area.

0 comments
कुआलालंपुर। मलेशिया के एक मंत्री ने पिछले 15 दिनों से लापता  MH370 विमान के मलबे के नए टुकड़ों के मिलने का दावा किया है। मलेशियाई मंत्री ने कहा है कि चीन के एक उपग्रह ने दक्षिण हिस्‍से में तैरती हुई कुछ चीजों का पता लगाया है। यह वही हिस्‍सा है जहां लापता विमान की खोज की जा रही है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-missing-malaysian-mh370-australia-widens-search-area-4556920-NOR.html
 
 
मलेशिया में शनिवार सुबह हुई एक कॉन्‍फ्रेंस में इस लापता विमान के बारे में कुछ जानकारियां दी गईं। इसमें बताया गया कि चीनी अधिकारियों ने उपग्रह से मिली तस्‍वीरों में दक्षिणी हिस्‍से में कुछ तैरती हुई चीजों का पता लगाया है। माना जा रहा है कि यह तैरती हुई चीज लापता हुए विमान का मलबा हो सकता है। पिछले दो सप्‍ताह से जारी खोज अभियान में पहले भी लापता विमान का मलबा मिलने की बात सामने आई है, लेकिन यह सिद्ध नहीं हो पाया कि वह मलबा उस विमान का ही था। 
 
चीनी उपग्रहों से मिली तस्‍वीरों में यह साफ नहीं हो पाया है कि ऐसी कितनी चीजों को तस्‍वीरों में देखा गया है, लेकिन इनमें एक का आकार 22*30 मीटर बताया जा रहा है। हालांकि मलेशियाई सरकार के मुताबिक इसका आकार  22*13 मीटर है। इसे अभी तक मिले विमान के संभावित टुकड़ों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि चीनी उपग्रह ने किस लोकेशन से ली थी। इस बारे में सिर्फ इतना ही पता चला है कि वह दक्षिणी कॉरीडोर में तैर रहा था। 
 
 

Wednesday, March 19, 2014

Thailand Radar Might Have Tracked Missing Malaysian Jet Mh370.

0 comments
कुआलालंपुर। पिछले 11 दिनों से लापता मलेशियाई विमान MH370 के बारे में थाईलैंड सरकार ने नई जानकारी सार्वजनिक की है। इसके मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से कम्युनिकेशन बंद होने से पहले फ्लाइट MH370 को निश्चित रूट से पश्चिम की ओर मोड़ा गया था। थाईलैंड सरकार ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि विमान का रूट जानबूझकर डायवर्ट किया गया था।  
 
mh 370 hijacked
 
 
थाईलैंड के कानून मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को 'सीएनएन' को बताया कि कॉकपिट में मौजूद किसी शख्स ने विमान को सुनियोजित ढंग से पश्चिम की ओर मोड़ा था। लापता विमान की जांच में शामिल इस अधिकारी ने बताया कि प्लेन के प्रोग्राम को को-पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क तोड़ने के 12 मिनट पहले बदला गया था। 
 

Tuesday, March 18, 2014

After 8 April 2014 95 Percent Of The ATM May Get Hacked.

0 comments
नई दिल्‍ली. एक महीने से भी कम समय में दुनिया के अधिकतर एटीएम और काफी बड़ी संख्या में कम्प्यूटर बेस्ड इंडस्ट्रियल कंट्रोल सिस्टम को हैक करना हैकरों के लिए आसान हो सकता है। आपको यह जानकर काफी हैरानी हो सकती है कि दुनियाभर के लगभग 95 प्रतिशत एटीएम विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-COM-after-8-aprill-2014-95-percent-of-the-atm-may-get-hacked-4553054-PHO.html


माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज एक्सपी के लिए सपोर्ट खत्म होते ही हैकरों का पहला टारगेट एटीएम हो सकते हैं, जिससे 95 प्रतिशत एटीएम के लिए हैकिंग और वायरस का खतरा काफी अधिक बढ़ जाएगा।
8 अप्रैल से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपडेट देना बंद कर देगा, जिसे 2001 में रिलीज किया गया था। इसके बावजूद इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल अभी भी बहुत सारी कंपनियों में किया जा रहा है, क्योंकि सिस्टम अपग्रेडेशन में काफी पैसा खर्च होगा, जिसे बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Thursday, March 13, 2014

Hero Motocorp Launches Splendor Ismart At Rs. 47,250

0 comments
भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज अपनी नई मोटरबाइक स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च की है। 



इसकी दिल्ली के एक्स-शोरूम की कीमत 47,250 रुपए है। गाड़ी का इंजन 100सीसी एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन है। स्प्लेंडर आईस्मार्ट को फरवरी में ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटोएक्सपो 2014 में दिखाया गया था।