कुआलालंपुर। पिछले 11 दिनों से लापता मलेशियाई विमान MH370 के
बारे में थाईलैंड सरकार ने नई जानकारी सार्वजनिक की है। इसके मुताबिक, एयर
ट्रैफिक कंट्रोलर से कम्युनिकेशन बंद होने से पहले फ्लाइट MH370 को निश्चित
रूट से पश्चिम की ओर मोड़ा गया था। थाईलैंड सरकार ने इस बात के संकेत भी
दिए हैं कि विमान का रूट जानबूझकर डायवर्ट किया गया था।
थाईलैंड के कानून मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को 'सीएनएन'
को बताया कि कॉकपिट में मौजूद किसी शख्स ने विमान को सुनियोजित ढंग से
पश्चिम की ओर मोड़ा था। लापता विमान की जांच में शामिल इस अधिकारी ने बताया
कि प्लेन के प्रोग्राम को को-पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क
तोड़ने के 12 मिनट पहले बदला गया था।

0 comments:
Post a Comment