नई दिल्ली. अब आपको अपनी वेटिंग लिस्ट का स्टेटस
चेक करने के लिए न तो 139 डायल करने की जरूरत है और न ही irctc की वेबसाइट
चेक करने की। अब अगर आपका वेटिंग का टिकट कंफर्म हो जाता है तो रेलवे आपके मोबाइल पर टिकट के कन्फर्म होने से संबंधित मैसेज भेजेगा।
रेलवे राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने आज कहा कि पिछले 10 दिनों से इस सर्विस का ट्रायल चल रहा था। आज इस सर्विस को उन यात्रियों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, जिनकी वेटिंग लिस्ट की टिकट कन्फर्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हर रोज हमारे लाखों ग्राहक अपनी वेटिंग लिस्ट की टिकट के कन्फर्म होने से संबंधित SMS प्राप्त करेंगे।
इस SMS बेस्ड सर्विस को CRIS द्वारा डेवलप किया गया है, जो रेलवे की टेक्नोलॉजिकल शाखा है। चौधरी ने कहा कि किसी व्यक्ति की वेटिंग की टिकट अगर आरएसी (RAC) भी हो जाती है, तो भी उसे मैसेज भेजा जाएगा।

0 comments:
Post a Comment