वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज मीडिया के इस विश्लेषण को खरिज किया कि आगामी आम चुनाव के बाद स्थिर सरकार बनने की उम्मीद से निवेश आ रहा है और पूंजी बाजार एवं रूपए के मूल्य में मजबूती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा इस उम्मीद के कारण नहीं बल्कि संप्रग की स्थिर सरकार और पिछले 18 महीने में उठाए गए विभिन्न कदमों की वजह से हो रहा जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता और मजबूती मिली।
उन्होंने कहा, 'मुझे कुछ अखबारों में आई खबरों को पढ़कर हैरत होती है जिसमें कहा जा रहा है कि स्थिर सरकार की उम्मीद के कारण निवेश आ रहा है और पंूजी बाजार और रुपये को समर्थन मिल रहा है। ऐसा उक्त उम्मीद के कारण नहीं बल्कि संप्रग द्वारा मुहैया कराई गई स्थिर सरकार और पिछले 18 महीने में की गई विभिन्न पहलों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता और मजबूती मिली।' चिदंबरम यहां लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र कार्ती के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment