देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजुकी की नई कार सियाज की
बुकिंग मंगलवार को शुरू हो गई। देश के 1,050 शहरों में मारूति के 1,370
सेल्स आउटलेट्स पर 21,000 रुपए की रकम जमा कर बुकिंग की जा सकती है। सियाज
को मारूति अगले महीने तक बाजार में उतार सकती है।
मारूति ने सियाज की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑटोमोबाइल
कारोबार के जानकारों का अनुमान है कि कार का दाम 9-12 लाख रुपए के बीच हो
सकता है। इस सेगमेंट में कार का मुकाबला होंडा सिटी और ह्युंदै वरना से
होगा। आगे तस्वीरों में देखिए, MARUTI CIAZ:
0 comments:
Post a Comment