Wednesday, February 26, 2014

AirAsia Giving 5 Million Free Tickets

0 comments
मुंबई. मलेशिया की कम बजट वाली विमान सेवा एयरएशिया ने चुनिंदा मार्गों पर 5 लाख टिकट मुफ्त देने की पेशकश की है। इसके साथ ही कंपनी कुआलालंपुर से परिचालित विमानों में कम किराए के 18 लाख टिकट चुनिंदा मार्गों के लिए देगी।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-COM-airasia-giving-5-million-free-tickets-4532890-NOR.html


एक बयान में एयरएशिया ने कहा कि इस ऑफर के तहत बुकिंग सोमवार से ही शुरू हो चुकी है। यह बुकिंग 2 मार्च तक जारी रहेगी। इसके तहत यात्री इस वर्ष अक्टूबर की पहली तारीख से अगले वर्ष अप्रैल की 30 तारीख तक यात्रा कर सकेंगे।

योजना के तहत कंपनी ने कोच्चि, कोलकाता, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु से कुआलालंपुर के लिए किराया महज 6,999 रुपए रखा है। वहीं चेन्नई-बैंकॉक रास्ते पर किराया 7,999 रुपए रखा गया है। एयरएशिया के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर सीगट्रांड तेह ने कहा कि इस मुफ्ट टिकट योजना के तहत हर कोई अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन पर जाकर छुट्टियां बिता सकता है।

Friday, February 21, 2014

फोर्ड इंडिया ने 1.07 लाख तक किए अपनी गाड़ियों के दाम कम

0 comments
फोर्ड इंडिया ने आज अपनी गाड़ियों की कीमतों में 1.07 लाख रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती अन्तरिम बजट में एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का परिणाम है।
             फोर्ड इंडिया ने 1.07 लाख तक किए अपनी गाड़ियों के दाम कम 
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि फोर्ड इंडिया ने अपनी कार की कीमतें एक्साइज ड्यूटी में हुई कटौती के चलते तुरंत प्रभाव से कम कर दी हैं। यह कटौती फोर्ड फीगो, फोर्ड क्लासिक, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, फोर्ड फिएस्टा और फोर्ड एंडेव्योर (Endeavour) में की गई है।
Read more at http://business.bhaskar.com/ 

Saturday, February 15, 2014

NOKIA MICROSOFT DEAL, LATEST BUSINESS NEWS IN HINDI.

0 comments

नई दिल्ली : फिनलैंड की मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता नोकिया ने कहा है कि भारत में 21,153 करोड़ रुपये की कर देनदारी को लेकर घटित घटनाक्रमों का माइक्रोसॉफ्ट के साथ सौदे को पूरा करने पर कोई असर पड़ने की आशंका नहीं है।
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-nokia-microsoft-deal-tax-liability-news-4522760-NOR.html
 
 
पिछले साल सितंबर में अमेरिका स्थित सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की थी कि वह 7.2 अरब डॉलर में नोकिया के करीब सभी डिवाइस एवं सेवा कारोबार का अधिग्रहण करेगी।
 
नोकिया ने एक बयान में कहा, ‘नोकिया इस बात पर जोर देना चाहेगी कि कर संबंधित कार्यवाही को लेकर भारत में हाल ही में घटित घटनाक्रमों का माइक्रोसॉफ्ट के साथ सौदा पूरा करने पर कोई असर पड़ने के आसार नहीं हैं।’ 
 
कंपनी ने आगे कहा, ‘यह सौदा 2014 की पहली तिमाही में पूरा होने की संभावना है जो नियामकीय मंजूरियों आदि पर निर्भर करेगा।’ इस सप्ताह की शुरुआत में नोकिया के चेयरमैन व अंतरिम सीईओ रिस्टो सिलास्मा ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के साथ मुलाकात के बाद कहा था कि यदि कर मुद्दे का समाधान नहीं निकलता है तो चेन्नई संयंत्र को बंद करना पड़ सकता है।

Friday, January 31, 2014

SPICEJET EXTENDED THE OFFER OF DISCOUNTED TICKETS: LATEST BUSINESS NEWS IN HINDI.

0 comments
स्पाइस जेट ने शुक्रवार को लोगों के लिए स्पेशल किराए के ऑफर को और बढ़ा दिया है। स्पाइस जेट ने इस ऑफर के तहत यह घोषणा की है कि एक निश्चित संख्या की सीटों पर डोमेस्टिक यात्राओं में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। स्पाइस जेट ने अपने उपभोक्ताओं को टिकट खरीदने का एक दूसरा मौका दिया है।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-spicejet-extended-the-offer-of-giving-discounted-ticket-till-sunday-4508346-NOR.html


इस ऑफर के अनुसार जो भी 15 अप्रैल तक की 30 दिन एडवांस में टिकट बुक करेगा उसे हर टिकट पर 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह ऑफर 31 जनवरी से लेकर रविवार की आधी रात कर वैध रहेगा। इस ऑफर की समयावधि एयरलाइन की ‘सुपर सेल’ से होने वाली जबरदस्त सफलता के तहत बढ़ा दी गई है। इस महीने में पहले भी फेयर वार के चलते कंपनियों ने 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया था।


Wednesday, January 29, 2014

ICICI Bank Has Earn a Profit of 2532 million, Latest Business News in Hindi.

0 comments

आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच बैंक का मुनाफा 12.5 फीसदी बढ़कर 2532 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 2250 करोड़ रुपए था। 
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-icici-bank-declare-result-latest-news-4506174-NOR.html
 
 
आय की बात करें तो, वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 4255 करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले साल की समान अवधि से 21.6 फीसदी ज्यादा है। बैंक को 2013 की दिसंबर तिमाही में 3499 करोड़ रुपए ब्याज से आय हुई थी। 

Tuesday, January 28, 2014

ACCELERATING THE PACE OF ECONOMY NEWS IN HINDI

0 comments

भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही के दौरान हल्की रिकवरी देखी गई है और शायद इसी से उत्साहित होकर तमाम विश्लेषकों से लेकर वित्त मंत्री पी. चिदंबरम तक फिर से देश की अर्थव्यवस्था में जल्द ही तेज ग्रोथ होने की बात कहने लगे हैं। लेकिन, अर्थव्यवस्था के मूलभूत आंकड़े इस आशावादी रुख के समर्थन में नहीं दिखते। पेश है देश के मौजूदा आर्थिक हालात और भविष्य में इसकी संभावनाओं को तलाश करती बिजनेस भास्कर के अरविंद कुमार की विशेष कवरेज :













http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-accelerating-the-pace-of-economy-4504625-NOR.html


एक दशक के सबसे निचले स्तर पर आ चुकी देश की आर्थिक ग्रोथ में हाल में हल्की रिकवरी देखी गई है। इस रिकवरी से उत्साहित वित्त मंत्री पी. चिदंबरम साल 2016 में फिर से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आठ फीसदी की ग्रोथ तक पहुंचने की उम्मीद जताने लगे हैं।
लेकिन, मौजूदा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय हालातों के मद्देनजर इसे केवल बयानबाजी ही कहा जा सकता है, क्योंकि अर्थव्यवस्था मजबूत फंडामेंटल्स पर चलती है, आशावादी रवैये पर नहीं। वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान भारत के जीडीपी में महज पांच फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी, जो कि इसका एक दशक का सबसे निचला स्तर था। इससे पहले वित्त वर्ष 2002-03 में जीडीपी ग्रोथ दर चार फीसदी पर रही थी।

                                                            चालू खाता घाटे की चुनौती 50 अरब डॉलर

Monday, January 27, 2014

HINDI NEWS FOR KARL SLYM.

0 comments
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक 51 वर्षीय कार्ल स्लिम की रविवार को बैंकॉक में मौत हो गई। केस की जांच कर रहे थाईलैंड के पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि स्लिम ने आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है, 'हमें वहां किसी तरह के स्ट्रगल के निशान नहीं मिले हैं।' पुलिस को स्लिम का अंग्रेजी में लिखा एक नोट भी बरामद हुआ था, जिसका थाई में अनुवाद कराया गया है, हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि उसमें क्या लिखा था।
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-tata-motors-md-karl-slym-dies-in-thailand-4504167-PHO.html
 
 
जांच अधिकारी सेम्योट बूनकीव के मुताबिक, 'हमने उनके कमरे की एक खिड़की को खुला पाया। खिड़की इतनी छोटी है कि कोई इससे फिसल नहीं सकता। उन्हें (स्लिम) खिड़की पर चढ़ने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी होगी। हमारी शुरुआती जांच के मुताबिक उन्होंने खिड़की से छलांग लगाई है।' हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में बताया कि कार्ल की मौत होटल की ऊपरी मंजिल से गिरने की वजह से हुई है। वह टाटा मोटर्स थाईलैंड लिमिटेड की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में शामिल होने के लिए बैंकॉक गए थे।