Monday, March 31, 2014

Bank Increase Service Charge From 1 April.

0 comments
बैंक कल यानी 1 अप्रैल 2014 से सर्विस चार्ज बढ़ा रहे हैं। अब बैंक में डुप्लिकेट पिन लेना हो या फिर डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो, इसके लिए आपको अधिक पैसे चुकाने होंगे। बैंकों द्वारा प्रदान की जाने SMS अलर्ट सेवा पर भी आपको अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।

कल से बढ़ने जा रहा है बैंकों का सर्विस चार्ज, जानें किस सेवा में होगी कितनी बढ़ोत्तरी

एक्सिस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक और सिटी यूनियन बैंक अपनी सेवाओं के बदले में 1 अप्रैल से अधिक पैसे वसूलेंगे । हाल ही में यूनियन बैंक और एसबीआई ने भी अपने सर्विस चार्ज बढ़ाए हैं। अभी ATM ट्रांजेक्शन फीस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। आरबीआई की कमेटी ने बैंकों से ट्रांजेक्शन फीस बढ़ाने को लेकर 15 दिन के अंदर प्रस्ताव मांगा है।

Wednesday, March 26, 2014

Sahara Chief Subrata Roy Gets Conditional Bail From Supreme Court.

0 comments
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने सुब्रत रॉय को  5,000 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करने का भी निर्देश दिया है। 

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-sahara-chief-subrata-roy-gets-conditional-bail-from-supreme-court-4561088-NOR.html


सहारा श्री को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा, 'जमानत स्वीकार की जाती है, क्योंकि (हम) रॉय को अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रख सकते।'  सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को निवेशकों के पैसे लौटाने वाले नए प्रस्ताव को गुरुवार तक पेश करने के लिए भी कहा। साथ ही कहा है कि कोर्ट बाद में उनके प्रस्ताव पर सुनवाई करेगा। 


क्या दिया था सहारा ने प्रस्ताव

Tuesday, March 25, 2014

Finance Minister Chidambaram On Economic Growth In UPA Government.

0 comments

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज मीडिया के इस विश्लेषण को खरिज किया कि आगामी आम चुनाव के बाद स्थिर सरकार बनने की उम्मीद से निवेश आ रहा है और पूंजी बाजार एवं रूपए के मूल्य में मजबूती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा इस उम्मीद के कारण नहीं बल्कि संप्रग की स्थिर सरकार और पिछले 18 महीने में उठाए गए विभिन्न कदमों की वजह से हो रहा जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता और मजबूती मिली।

Chidambaram


उन्होंने कहा, 'मुझे कुछ अखबारों में आई खबरों को पढ़कर हैरत होती है जिसमें कहा जा रहा है कि स्थिर सरकार की उम्मीद के कारण निवेश आ रहा है और पंूजी बाजार और रुपये को समर्थन मिल रहा है। ऐसा उक्त उम्मीद के कारण नहीं बल्कि संप्रग द्वारा मुहैया कराई गई स्थिर सरकार और पिछले 18 महीने में की गई विभिन्न पहलों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता और मजबूती मिली।' चिदंबरम यहां लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र कार्ती के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

Monday, March 24, 2014

Reliance Power Plant Start In Madhya Pradesh.

0 comments

नई दिल्ली : रिलायंस पावर की मध्य प्रदेश में सासन अति वृहद बिजली योजना की तीसरी इकाई चालू हो गई है। इसकी क्षमता 660 मेगावाट है। 
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-reliance-power-plant-start-in-madhya-pradesh-4558832-NOR.html
 
 
रिलायंस पावर ने एक बयान में कहा कि 3,960 मेगावाट की सासन यूएमपीपी की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई चालू कर दी गई है। इस तरह परियोजना में अब 1,980 मेगावाट क्षमता का परिचालन होने लगा है।
 
अगली स्लाइड्स पर देखें

Saturday, March 22, 2014

Missing Malaysian MH370, Australia Widens Search Area.

0 comments
कुआलालंपुर। मलेशिया के एक मंत्री ने पिछले 15 दिनों से लापता  MH370 विमान के मलबे के नए टुकड़ों के मिलने का दावा किया है। मलेशियाई मंत्री ने कहा है कि चीन के एक उपग्रह ने दक्षिण हिस्‍से में तैरती हुई कुछ चीजों का पता लगाया है। यह वही हिस्‍सा है जहां लापता विमान की खोज की जा रही है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-missing-malaysian-mh370-australia-widens-search-area-4556920-NOR.html
 
 
मलेशिया में शनिवार सुबह हुई एक कॉन्‍फ्रेंस में इस लापता विमान के बारे में कुछ जानकारियां दी गईं। इसमें बताया गया कि चीनी अधिकारियों ने उपग्रह से मिली तस्‍वीरों में दक्षिणी हिस्‍से में कुछ तैरती हुई चीजों का पता लगाया है। माना जा रहा है कि यह तैरती हुई चीज लापता हुए विमान का मलबा हो सकता है। पिछले दो सप्‍ताह से जारी खोज अभियान में पहले भी लापता विमान का मलबा मिलने की बात सामने आई है, लेकिन यह सिद्ध नहीं हो पाया कि वह मलबा उस विमान का ही था। 
 
चीनी उपग्रहों से मिली तस्‍वीरों में यह साफ नहीं हो पाया है कि ऐसी कितनी चीजों को तस्‍वीरों में देखा गया है, लेकिन इनमें एक का आकार 22*30 मीटर बताया जा रहा है। हालांकि मलेशियाई सरकार के मुताबिक इसका आकार  22*13 मीटर है। इसे अभी तक मिले विमान के संभावित टुकड़ों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि चीनी उपग्रह ने किस लोकेशन से ली थी। इस बारे में सिर्फ इतना ही पता चला है कि वह दक्षिणी कॉरीडोर में तैर रहा था। 
 
 

Wednesday, March 19, 2014

Thailand Radar Might Have Tracked Missing Malaysian Jet Mh370.

0 comments
कुआलालंपुर। पिछले 11 दिनों से लापता मलेशियाई विमान MH370 के बारे में थाईलैंड सरकार ने नई जानकारी सार्वजनिक की है। इसके मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से कम्युनिकेशन बंद होने से पहले फ्लाइट MH370 को निश्चित रूट से पश्चिम की ओर मोड़ा गया था। थाईलैंड सरकार ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि विमान का रूट जानबूझकर डायवर्ट किया गया था।  
 
mh 370 hijacked
 
 
थाईलैंड के कानून मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को 'सीएनएन' को बताया कि कॉकपिट में मौजूद किसी शख्स ने विमान को सुनियोजित ढंग से पश्चिम की ओर मोड़ा था। लापता विमान की जांच में शामिल इस अधिकारी ने बताया कि प्लेन के प्रोग्राम को को-पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क तोड़ने के 12 मिनट पहले बदला गया था। 
 

Tuesday, March 18, 2014

After 8 April 2014 95 Percent Of The ATM May Get Hacked.

0 comments
नई दिल्‍ली. एक महीने से भी कम समय में दुनिया के अधिकतर एटीएम और काफी बड़ी संख्या में कम्प्यूटर बेस्ड इंडस्ट्रियल कंट्रोल सिस्टम को हैक करना हैकरों के लिए आसान हो सकता है। आपको यह जानकर काफी हैरानी हो सकती है कि दुनियाभर के लगभग 95 प्रतिशत एटीएम विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-COM-after-8-aprill-2014-95-percent-of-the-atm-may-get-hacked-4553054-PHO.html


माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज एक्सपी के लिए सपोर्ट खत्म होते ही हैकरों का पहला टारगेट एटीएम हो सकते हैं, जिससे 95 प्रतिशत एटीएम के लिए हैकिंग और वायरस का खतरा काफी अधिक बढ़ जाएगा।
8 अप्रैल से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपडेट देना बंद कर देगा, जिसे 2001 में रिलीज किया गया था। इसके बावजूद इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल अभी भी बहुत सारी कंपनियों में किया जा रहा है, क्योंकि सिस्टम अपग्रेडेशन में काफी पैसा खर्च होगा, जिसे बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Thursday, March 13, 2014

Hero Motocorp Launches Splendor Ismart At Rs. 47,250

0 comments
भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज अपनी नई मोटरबाइक स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च की है। 



इसकी दिल्ली के एक्स-शोरूम की कीमत 47,250 रुपए है। गाड़ी का इंजन 100सीसी एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन है। स्प्लेंडर आईस्मार्ट को फरवरी में ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटोएक्सपो 2014 में दिखाया गया था।

Friday, March 7, 2014

News in Hindi for subrata roy sahara

1 comments

नई दिल्ली. सुब्रत रॉय को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सहारा इंडिया के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कहा है कि पैसे के भुगतान को लेकर कोई ठोस योजना सामने लाएं। गौरतलब है कि सहारा इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष तीन दिन के अंदर 2500 करोड़ रुपए लौटाने का प्रस्ताव रखा था।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-sahara-given-proposal-to-supreme-court-to-deposit-a-substantial-amount-4543022-NOR.html


इसके अलावा ये भी आश्वासन दिया कि बाकी बचे पैसों का भुगतान अगले 15 महीनों में कर दिया जाएगा। लेकिन, ठोस योजना नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वकीलों के दलील को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं सुब्रत रॉय के बेटे सीमांतो राय ने कहा है कि वह जल्‍द ही ठोस प्रस्‍ताव के साथ कोर्ट लौटेंगे।

क्या थी वकीलों की दलील

Thursday, March 6, 2014

Explore the Latest Business News in Hindi.

0 comments


Hindi, the official language in Indian Government is prominent in the society. There is the big population who only like to speak in Hindi. Moreover, they have a tendency to browse news in Hindi. If you are searching for the newspapers, there are various newspapers that are being published in numerous jargons; Hindi is the topmost in the list with a lot of preference given by the readers in this nation.

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-this-car-runs-with-a-speed-of-325-kilometer-per-hour-4542071-PHO.html


There are papers being published in Hindi, Punjabi, Kannada Bengali, and many other local languages or jargons. It depends upon the region wherever you're living that determines the language or jargon that you simply tend to like for reading or viewing news.

As far as the language is concerned, Hindi is the most preferred language especially in the Northern region.


Getting yourself updated with the business news in Hindi helps business entrepreneurs and professionals alike to react accordingly in the real time environment. There is the big proportion of the population in our country that likes to browse the most recent news in Hindi. The varying newspapers and channels are there that keep a better eye on all the most recent news in Hindi. It does not ever happen that a national level leading business newspaper could go slip or miss any major issue to publish.

It is quite helpful for business owners to get the quick and latest Indian Business News in Hindi. With this, they can get the news and then go accordingly to run their business. These newspapers have the well qualified and fully fledged journalists who tend to cover the all sorts of business news. These journalists keep track about what news are going around. These journalists intend to make sure that you are not going to miss any relevant news. These news channels additionally build the right specialize in every section of the news.
Reading news has become quite essential so as to get yourself updated regarding what’s going around. If you are looking ahead to read the Indian business news in your Hindi language, you can simply go for the newspaper that can provide the latest news.

There are lots of newspapers or channels that provide the breaking news in Hindi. With this, they have the all-inclusive news titles in attractive manner so that you can enjoy reading the news. Dainik Bhaskar is one of the Hindi daily newspapers that you can read to get the updates.

Monday, March 3, 2014

LATEST NEWS IN HINDI FROM IRCTC ONLINE

0 comments
नई दिल्‍ली. अब आपको अपनी वेटिंग लिस्ट का स्टेटस चेक करने के लिए न तो 139 डायल करने की जरूरत है और न ही irctc की वेबसाइट चेक करने की। अब अगर आपका वेटिंग का टिकट कंफर्म हो जाता है तो रेलवे आपके मोबाइल पर टिकट के कन्फर्म होने से संबंधित मैसेज भेजेगा।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-now-if-the-waiting-ticket-will-confirm-then-railway-will-send-the-sms-4538663-NOR.html

रेलवे राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने आज कहा कि पिछले 10 दिनों से इस सर्विस का ट्रायल चल रहा था। आज इस सर्विस को उन यात्रियों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, जिनकी वेटिंग लिस्ट की टिकट कन्फर्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हर रोज हमारे लाखों ग्राहक अपनी वेटिंग लिस्ट की टिकट के कन्फर्म होने से संबंधित SMS प्राप्त करेंगे।
इस SMS बेस्ड सर्विस को CRIS द्वारा डेवलप किया गया है, जो रेलवे की टेक्नोलॉजिकल शाखा है। चौधरी ने कहा कि किसी व्यक्ति की वेटिंग की टिकट अगर आरएसी (RAC) भी हो जाती है, तो भी उसे मैसेज भेजा जाएगा।