25 अगस्त को इंटेक्स का 2000 रुपए से भी कम कीमत का स्मार्टफोन बाजार
में आने वाला है। इंटेक्स के आने वाले फोन का नाम होगा Cloud FX। कंपनी ने
'इंडियाज लोएस्ट प्राइस स्मार्टफोन लॉन्चिंग'
टैगलाइन के साथ इवेंट के इन्विटेशन भेजे हैं। कंपनी ने जून में ये घोषणा
की थी कि फायरफॉक्स ओएस के साथ 2000 रुपए से कम कीमत में एक फोन लॉन्च
करेगी। READ MORE
Saturday, August 23, 2014
Thursday, August 21, 2014
डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव
डॉलर के मुकाबले रुपया आने वाले दिनों में एक दायरे में कारोबार करता दिख सकता है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका
में सुधरते हालातों से दुनियाभर की मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूती दिखा
रहा है लेकिन शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीददारी के
चलते भारतीय रुपए में मजबूती देखने को मिल रही है
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 6 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 60.61 के स्तर पर बंद हुआ। रुपए की शुरुआत 17 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 60.84 के स्तर पर हुई लेकिन एफआईआई की ओर से शेयर बाजार में खरीददारी के बल पर रुपए में मजबूती लौटी। साथ ही विदेशी बैंकों खासकर अमेरिका स्थित बैंकों ने 60.85 के स्तर पर डॉलर की बिकवाली की है। READ MORE
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 6 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 60.61 के स्तर पर बंद हुआ। रुपए की शुरुआत 17 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 60.84 के स्तर पर हुई लेकिन एफआईआई की ओर से शेयर बाजार में खरीददारी के बल पर रुपए में मजबूती लौटी। साथ ही विदेशी बैंकों खासकर अमेरिका स्थित बैंकों ने 60.85 के स्तर पर डॉलर की बिकवाली की है। READ MORE
Wednesday, July 23, 2014
HONDA ने पेश किया 7 सीटर कार MOBILIO, 24.2Km/l माइलेज का दावा
जापान की अग्रणी कार निर्माता होंडा ने भारत में अपनी मल्टी परपज वीइकल
(एमपीवी) 7 सीटर कार मोबिलियो लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 6.49 -
10.86 लाख रुपए के बीच (एक्स शो रूम कीमत ) रखी गई है। कार को इससे पहले
कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्स्पो में दुनिया के सामने रखा था।
होंडा मोबिलियो की कीमतें (एक्स शोरूम कीमत, दिल्ली)
Honda Mobilio ई पेट्रोल - Rs. 6.49 लाख
Honda Mobilio E डीजल - Rs. 7.89 लाख
Honda Mobilio S पेट्रोल - Rs. 7.50 लाख
Honda Mobilio S डीजल - Rs. 8/60 लाख
Honda Mobilio V पेट्रोल - Rs. 8.77 लाख
Honda Mobilio V डीजल - Rs. 9.76 लाख
Honda Mobilio RS (सिर्फ डीजल) - Rs. 10.86 लाख
Wednesday, July 16, 2014
अमेरिका में बढ़ सकती है ब्याज दरें, सोने और रुपए में तगड़ी गिरावट, शेयर बाजार भी मायूस
मंगलवार को फेड प्रमुख जेनेट येलेन
ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत क्या दिए महीनेभर से कॉमैक्स पर 1300
डॉलर के ऊपर कारोबार करता सोना एक झटके में नीचे आ गया।
रुपया - आ सकती है बड़ी गिरावट
डॉलर की तेजी का असर आज रुपए पर देखने को मिला। आज सुबह रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। केडिया कमोडिटी के विजय केडिया का मानना है कि रुपए में जल्द ही 60.80 तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
Thursday, July 10, 2014
जानिए इस बजट के बाद क्या हुआ सस्ता और क्या रहेगा महंगा
नरेंद्र मोदी की सरकार का पहला बजट कुछ लोगों के लिए अच्छा है तो कुछ के लिए बुरा। यह
बजट कुछ सेक्टरों में मांग में इजाफा करेगा तो कुछ में मांग घटाएगा।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कुछ चीजों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर उनकी
मांग को कम करने की कोशिश की है तो कुछ चीजों पर ड्यूटी घटाकर उनकी मांग को
बढ़ाने का रास्ता साफ किया है।
आइए हम जानते हैं कि कौन सी चीजें इस बजट
में महंगी हुई हैं, जिनसे उनकी खपत घटेगी और कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं,
जिनसे उनकी मांग बढ़ेगी।
बीमा और रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश पर जोर, जानिए क्या होगा इसका असर
बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी हुआ।
बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ने से विदेशी कंपनियां का रुझान देश में बढ़ सकेगा। इससे पहले 26 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकती थी कंपनियां। बीमा क्षेत्र में कंपटीशन बढ़ेगा जिससे ग्राहकों के लिए बेहतर प्रोडेक्ट बाजार में आ सकेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां जैसे रिलायंस कैपिटल, आदित्य बिरला नुवो, मैक्स इंडिया को फायदा होगा। देश में विदेशी निवेश बढ़ेगा जिससे शेयर बाजार को मजबूती मिलेगी।

डिफेंस में 49 प्रतिशत तक एफडीआई लाया जाएगा।
बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ने से विदेशी कंपनियां का रुझान देश में बढ़ सकेगा। इससे पहले 26 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकती थी कंपनियां। बीमा क्षेत्र में कंपटीशन बढ़ेगा जिससे ग्राहकों के लिए बेहतर प्रोडेक्ट बाजार में आ सकेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां जैसे रिलायंस कैपिटल, आदित्य बिरला नुवो, मैक्स इंडिया को फायदा होगा। देश में विदेशी निवेश बढ़ेगा जिससे शेयर बाजार को मजबूती मिलेगी।
डिफेंस में 49 प्रतिशत तक एफडीआई लाया जाएगा।
रक्षा क्षेत्र के लिए विदेशी निवेश खोला जाना बढ़ा फैसला है। इससे देश
में ज्यादा विदेशी मुद्रा आ सकेगी। देश की रक्षा क्षेत्र के लिए आयात पर
निर्भरता कम होगी। देश में रोजगार की संभावना बढ़ेगी। रक्षा क्षेत्र की
कंपनियों के लिए अच्छी खबर। विदेशी मुद्रा आने से शेयर बाजार के लिए अच्छी
खबर। डिफेस से जुड़ी कंपनियां जैसे बीईएमएल, एलएंडटी, एमएंडएम, बीईएल आदि
को फायदा।
Tuesday, April 22, 2014
Telecom Companies Has To Give Highway Charge
लीफोन सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों पर सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का एक और बोझ पडऩे वाला है। यह बोझ केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से पड़ेगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे कोई टावर लगाने, वहां केबल बिछाने या फिर खंभा आदि लगाने के लिए लाइसेंस फीस और रिइंस्टेटमेंट चार्ज देना होगा। जाहिर है कि जब टेलिकॉम कंपनियों पर बोझ पड़ेगा तो इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भी भुगतना होगा।
अभी तक टेलिकॉम कंपनियां इसके लिए एक भी पैसा नहीं देती रही हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इसी महीने सभी राज्यों के पीडब्ल्यूडी सचिव, राजमार्ग मंत्रालय के राज्यों में तैनात चीफ इंजीनियरों, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष को जारी एक पत्र में इस बारे में जानकारी दी गई है।
