Tuesday, November 26, 2013

MICROMAX ने लॉन्च किया नया फैबलेट: कीमत 8000, गिफ्ट 13000 का.

0 comments
http://www.bhaskar.com/article-ht/GAD-LAT-micromax-canvas-juice-launched-online-4445560-PHO.html

भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक नया बजट फैबलेट -'कैनवास जूस A77' ऑनलाइन लॉन्च किया है। इस फैबलेट की जानकारी पहले ही माइक्रोमैक्स के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दे दी गई थी। होम शॉप 18 पर यह फैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बजट फैबलेट की कीमत 7999 रुपए है। इसके अलावा कंपनी इस फैबलेट के साथ एयरसेल का खास ऑफर और कई सारी फ्री एक्सेसरीज दे रही है।
यह फैबलेट सबसे पहले होम शॉप 18 के जरिए लॉन्च किया गया। इस फैबलेट के साथ 1000 रुपए का फ्री सर्टिफिकेट और 12000 रुपए मूल्‍य का एयरसेल पैकेज ऑफर दिया जा रहा है।  यह बात पक्की है कि भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ जमाने के लिए माइक्रोमैक्स कंपनी बहुत जोर लगा रही है।
Continue Read...

Monday, November 25, 2013

News Related To Power Project Companies.

0 comments
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-news-related-to-power-project-companies-4444899-NOR.html


ओडिशा और तमिलनाडु में प्रस्तावित दो अति वृहत बिजली परियोजनाओं (यूएमपीपी) के लिए टाटा पावर, अदाणी पावर, वेदांता और सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी समेत 12 कंपनियों ने बोली लगाई।
 
सूत्रों के मुताबिक ओडिशा यूएमपीपी के लिए पांच कंपनियों और तमिलनाडु की चेय्यूर यूएमपीपी के लिए सात कंपनियों ने बोली लगाई है। यूएमपीपी विशाल बिजली परियोजनाएं है जो घरेलू या आयातित कोयले का इस्तेमाल करती हैं।
 
यूएमपीपी की क्षमता करीब 4,000 मेगावॉट है और इसके लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। सूत्रों ने बताया कि अन्य बोलीकर्ताओं में जिंदल स्टील ऐंड पावर और एनएचपीसी, बीएचईएल और सिंगरेनी कोयलरीज कंपनी का गठबंधन शामिल है।
 Read More...

Saturday, November 23, 2013

देश का सबसे ताकतवर बैंक RBI जारी करेगा 1000 करोड़ के बांड

0 comments

रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह 1000 करोड़ रुपये के मुद्रास्फीति घट-बढ़ पर आधारित बांड की बिक्री करेगा। यह बिक्री 26 नवंबर को मूल्य आधारित नीलामी के जरिये की जायेगी। रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूचकांक आधारित मूल राशि पर बांड जारी होने की तिथि से 1.44 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज भुगतान किया जायेगा। ब्याज का भुगतान 5 दिसंबर और 5 जून को छमाही आधार पर किया जायेगा।
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-rbi-issue-1000-crore-bonds-4443151-NOR.html
 
रिजर्व बैंक योजना के तहत गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा के तहत अधिसूचित बांड राशि का 20 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को आवंटित करेगा। जून में पहली बार मुद्रास्फीति आधारित बांड जारी करने के बाद यह इस तरह के बांड जारी करने का दूसरा मौका है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांड के लिये बोलियां रिजर्व बैंक की कोर-बैंकिंग सॉल्यूशन पर 26 नवंबर को ऑनलाइन भेजी जा सकती हैं। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे और सफल बोलीदाताओं को 27 नवंबर को भुगतान करना होगा।  Countinue Read...

Friday, November 15, 2013

How to Read Current Business News in India

0 comments

In this age of competition, everyone is searching for ways to go ahead than others whether it is for business and professional goals. You must be looking for the reliable options by which you can gain the monetary profits and in this same line, the stock market is top most option where people want to invest in.

Business News



Information is the king, when you are up to investing in the stock market and if you are well informed about the recent updates of the market situation, you can expertly exercise your decision to reap the monetary benefits. Newspaper media is the source from where you can get the recent news and other updates that can make the major impact on the stock market.

If you are running a stock market agency, you must be looking for current business news in India that involves the info related to the investment market. Moreover, people are gaining interest to invest in the stock market and they are searching for the news. You can also search for the business and financial news segment that help to get the recent news on the business and financial market.
Hindi newspapers have made the big leap forward to put forth the up to date data and information for the financial sector. Not only the financial scenario, you can make yourself updated with other sector news including business, culture, social events, politics, home décor and many others. The paper publications such as Dainik Bhaskar provide the supplements especially on weekends so that readers can easily get time to read it.

Why Hindi News Website?

When you ask for the newspaper agencies, they have opened their website. The Hindi news website provides you the flexibility to read the recent updates. You do not have to take your time to read it, simply go online and read the news that you are actually searching for.

With the help of Hindi news website, you can explore the category of news available such as politics, finance, business, health & wellness and many others that depend upon your specific requirement to read the news.
By reading the recent news and updates in Hindi, you can easily grab what the news is saying. There is the majority of the population that likes to read updates and other news in this language. The Hindi newspapers target the masses and therefore provide the news taken into consideration the readers needs.

Thursday, November 7, 2013

Mobile Company Uninor CEO Yogesh Malik Resigns

0 comments

टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनी यूनिनॉर ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) योगेश मलिक ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि टेलीनॉर समूह के एशिया संचालन के प्रमुख सिग्वे ब्रेक्के कार्यकारी प्रमुख का पद संभालेंगे।
 
UNINOR
 
 
यूनिनॉर कंपनी नार्वे की कंपनी टेलीनॉर की सब्सिडियरी कंपनी है। ब्रेक्के ने एक बयान में कहा कि यूनिनॉर के विकास में पिछले तीन वर्षों में योगेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिछले ही महीने यूनिनॉर ने पिछली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किए थे।
 

Wednesday, November 6, 2013

Bajaj sold 3.48 million bikes in 1 month , a depreciation of 4 per cent over the year.

0 comments

वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अक्टूबर महीने के दौरान कुल 3,48,323 मोटरसाइकिलों की बिक्री की जो पिछले साल के इसी महीने से चार फीसदी कम है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह बात कही।
 
bajaj bike sales
 
 
पिछले साल इसी महीने के दौरान कंपनी ने कुल 3,61,186 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। व्यावसायिक वाहन खंड में कंपनी ने अक्टूबर महीने के दौरान कुल 37,000 वाहन बेचे जो पिछले साल के इसी महीने से 26 फीसदी कम है।
 
पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने कुल 50,316 व्यावसायिक वाहन बेचे थे। अक्टूबर महीने के दौरान कंपनी का निर्यात भी 9 फीसदी बढ़कर 1,38022 वाहन पर आ गया, जो पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,26,091 वाहनों का निर्यात किया था।
 
कंपनी ने अक्टूबर महीने में कुल 3,85,323 वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल के इसी महीने से छह फीसदी कम है। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 4,11,502 वाहनों की बिक्री की थी।