Saturday, December 21, 2013

SENIOR OFFICER BALAKRISHNAN QUITS INFOSYS NEWS IN HINDI

0 comments
चेन्नई. देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी के भावी सीईओ माने जा रहे बोर्ड मेंबर वी. बालाकृष्णन ने इस्तीफा दे दिया है। एनआर नारायणमूर्ति जून में कंपनी में लौटे थे। तब से अब तक आठ सीनियर अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं। गुरुवार को ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रह्मण्यम गोपाराजू ने इस्तीफा दिया था। 
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-COM-senior-officer-balakrishnan-quits-infosys-4470979-NOR.html
 
 
विशेषज्ञों का मानना है कि मूर्ति की वापसी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को अच्छी नहीं लगी। जि़न्नोव के एस विश्वनाथन ने कहा, ‘मौजूदा सीईओ एसडी शिबुलाल 2015 में रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद बालाकृष्णन भी सीईओ बनने की दौड़ में थे। लेकिन मूर्ति ने संकेत दे दिए हैं कि अगला सीईओ कौन होगा?’ नारायणमूर्ति के बेटे रोहन की कंपनी में बढ़ती भूमिका को भी सीनियर पोजिशंस के इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है। अगस्त में उन्हें वाइस-प्रेसिडेंट बनाने की भी चर्चा थी। जबकि यह पद पाने में लोगों को 10-10 साल लग जाते हैं। 

Friday, December 20, 2013

MARUTI TO LAUNCH NEW SWIFT, DZIRE IN 2014 NEWS IN HINDI

0 comments


भारतीय सड़कों पर अपनी दमदार पहचान बनाने वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर अब जल्द ही एक नए अवतार में पेश हो सकती है। कंपनी ने यूरोप और जापान में भी इसके मॉडिफाइड वर्जन लॉन्च किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर के मॉडिफाइड मॉडलों को फरवरी 2014 में होने वाले भारतीय ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। कंपनी ने भारत में स्विफ्ट को 2008 में लॉन्च किया था और आज ये कार भारत में 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। अब देखने वाली बात तो ये होगी की कंपनी इस नए अवतार में ऐसा क्या खास करने वाली है जो ग्राहकों को दोबारा आकर्षित कर सके।

आगे की स्लाइड्स में जानें नई फेसलिफ्ट स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर में क्या हो सकता है खास-

Wednesday, December 18, 2013

EARN MAXIMUM INTEREST FROM YOUR PPF NEWS IN HINDI

0 comments
बैंक ग्राहक जहां बुधवार को 27 बैंकों के 10 लाख कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुश्किल में हैं, वहीं रिजर्व बैंक ने आम लोगों को राहत की खबर दी है। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा के बाद बुधवार को ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का एलान किया। यानी, लोन पर ईएमआई जस की तस रहेगी। बताया जा रहा है कि महंगाई के दबाव के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया है।


http://business.bhaskar.com/article/BIZ-earn-maximum-interest-from-your-ppf-4467228-PHO.html


दूसरी तरफ, कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्‍त वर्ष 2013-14 के लिए पीएफ डिपॉजिट्स पर ब्‍याज दरों पर जल्‍द ही फैसला करेगा। उम्‍मीद है कि ये दरें 8.5 फीसदी से अधिक रहेंगी। इस बारे में फैसला पिछले कई दिनों से टल रहा था। इस पर फैसला लेने के लिए ईपीएफओ का प्रस्‍ताव तैयार है और इस पर विचार के लिए ईपीएफओ के केंद्रीय ट्रस्‍टी बोर्ड की बैठक जरूरी थी।

यह बैठक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शीश राम ओला की तबीयत खराब होने के चलते नहीं हो पा रही थी। श्रम मंत्री होने के नाते श्री ओला इस बोर्ड के चेयरमैन थे। ओला का बीते रविवार को निधन हो गया। अब मंत्रालय की जिम्‍मेदारी ऑस्‍कर फर्नांडीस को दी गई है, ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि ट्रस्‍टी बोर्ड की बैठक जल्‍द बुलाई जाएगी और पीएफ की दरों पर फैसला ले लिया जाएगा।

आगे की स्‍लाइड पर‍ क्लिक कीजिए और जानिए कैसे आप पीपीएफ से पा सकते हो ज्‍यादा से ज्‍यादा ब्‍याज