Wednesday, February 26, 2014

AirAsia Giving 5 Million Free Tickets

0 comments
मुंबई. मलेशिया की कम बजट वाली विमान सेवा एयरएशिया ने चुनिंदा मार्गों पर 5 लाख टिकट मुफ्त देने की पेशकश की है। इसके साथ ही कंपनी कुआलालंपुर से परिचालित विमानों में कम किराए के 18 लाख टिकट चुनिंदा मार्गों के लिए देगी।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-COM-airasia-giving-5-million-free-tickets-4532890-NOR.html


एक बयान में एयरएशिया ने कहा कि इस ऑफर के तहत बुकिंग सोमवार से ही शुरू हो चुकी है। यह बुकिंग 2 मार्च तक जारी रहेगी। इसके तहत यात्री इस वर्ष अक्टूबर की पहली तारीख से अगले वर्ष अप्रैल की 30 तारीख तक यात्रा कर सकेंगे।

योजना के तहत कंपनी ने कोच्चि, कोलकाता, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु से कुआलालंपुर के लिए किराया महज 6,999 रुपए रखा है। वहीं चेन्नई-बैंकॉक रास्ते पर किराया 7,999 रुपए रखा गया है। एयरएशिया के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर सीगट्रांड तेह ने कहा कि इस मुफ्ट टिकट योजना के तहत हर कोई अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन पर जाकर छुट्टियां बिता सकता है।

Friday, February 21, 2014

फोर्ड इंडिया ने 1.07 लाख तक किए अपनी गाड़ियों के दाम कम

0 comments
फोर्ड इंडिया ने आज अपनी गाड़ियों की कीमतों में 1.07 लाख रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती अन्तरिम बजट में एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का परिणाम है।
             फोर्ड इंडिया ने 1.07 लाख तक किए अपनी गाड़ियों के दाम कम 
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि फोर्ड इंडिया ने अपनी कार की कीमतें एक्साइज ड्यूटी में हुई कटौती के चलते तुरंत प्रभाव से कम कर दी हैं। यह कटौती फोर्ड फीगो, फोर्ड क्लासिक, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, फोर्ड फिएस्टा और फोर्ड एंडेव्योर (Endeavour) में की गई है।
Read more at http://business.bhaskar.com/ 

Saturday, February 15, 2014

NOKIA MICROSOFT DEAL, LATEST BUSINESS NEWS IN HINDI.

0 comments

नई दिल्ली : फिनलैंड की मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता नोकिया ने कहा है कि भारत में 21,153 करोड़ रुपये की कर देनदारी को लेकर घटित घटनाक्रमों का माइक्रोसॉफ्ट के साथ सौदे को पूरा करने पर कोई असर पड़ने की आशंका नहीं है।
 
http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-nokia-microsoft-deal-tax-liability-news-4522760-NOR.html
 
 
पिछले साल सितंबर में अमेरिका स्थित सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की थी कि वह 7.2 अरब डॉलर में नोकिया के करीब सभी डिवाइस एवं सेवा कारोबार का अधिग्रहण करेगी।
 
नोकिया ने एक बयान में कहा, ‘नोकिया इस बात पर जोर देना चाहेगी कि कर संबंधित कार्यवाही को लेकर भारत में हाल ही में घटित घटनाक्रमों का माइक्रोसॉफ्ट के साथ सौदा पूरा करने पर कोई असर पड़ने के आसार नहीं हैं।’ 
 
कंपनी ने आगे कहा, ‘यह सौदा 2014 की पहली तिमाही में पूरा होने की संभावना है जो नियामकीय मंजूरियों आदि पर निर्भर करेगा।’ इस सप्ताह की शुरुआत में नोकिया के चेयरमैन व अंतरिम सीईओ रिस्टो सिलास्मा ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के साथ मुलाकात के बाद कहा था कि यदि कर मुद्दे का समाधान नहीं निकलता है तो चेन्नई संयंत्र को बंद करना पड़ सकता है।